Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दावोस दौरा रद्द करने पर शिंदे-फडणवीस पर भड़के संजय राउत, कहा-‘पीएम मोदी के लिए…’

  • By काजल चोपड़े
Updated On: Jan 12, 2023 | 11:38 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : दावोस (Davos) में विश्व आर्थिक सम्मेलन (World Economic Conference 2023) में होने वाला है। इस सम्मेलन में देश के सभी राज्यों के प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) महाराष्ट्र (Maharashtra Tour) के दौरे पर आने वाले है, इसलिए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने दावोस दौरा रद्द कर दिया। वहीं, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) दावोस से दौरे को जल्दी खत्म कर राज्य लौटने वाले हैं। अब इस बात को लेकर ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने शिंदे-फडणवीस को फटकार लगाई है और आरोप लगाया है कि यह सरकार निवेश को गंभीर नहीं ले रही है।

संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ घंटों के लिए मुंबई आएंगे। अनुरोध करने पर प्रधानमंत्री के दौरे की तारीख बदली जा सकती है। लेकिन शिवसेना और मुंबई नगरपालिका चुनाव को हराना मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री का लक्ष्य है। अगर प्रधानमंत्री जी से अनुरोध किया जाता तो वह तारीख टाल देते। उन्होंने कहा कि देश के सभी राज्य प्रतिनिधि दावोस जा रहे हैं और हमारी सरकार दौरा रद्द कर रही है, इसलिए महाराष्ट्र सरकार निवेश को लेकर गंभीर नहीं है।’

संजय राउत (Sanjay Raut) ने आगे सरकार पर निशाना साधते हुए कहा,”प्रधानमंत्री मुंबई आ रहे थे इसलिए उपमुख्यमंत्री ने दावोस दौरा रद्द कर दिया। राज्य के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री निवेश से ज्यादा मुंबई नगरपालिका चुनाव को लेकर चिंतित हैं। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के लिए पहले राजनीति जरूरी है, उनके लिए महाराष्ट्र के कामकाज आखिर में आते है। एक बार निवेश चला गया, तो कभी वापस नहीं आता है। जनता को सब कुछ पता है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 19 जनवरी को मुंबई आएंगे। मोदी के दौरे की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को बैठक की। प्रधानमंत्री मोदी इस यात्रा के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और भूमिपूजन करेंगे। पीएम मेट्रो 2 ए और मेट्रो 7 सहित मुंबई मेट्रो की 2 नई लाइनों का उद्घाटन करेंगे।

निवेश सम्मेलन में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 15 जनवरी को दावोस जाने वाले थे। सीएम शिंदे योजना के मुताबिक दावोस जाएंगे लेकिन 18 जनवरी को मुंबई लौट आएंगे। हालांकि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के चलते दावोस का अपना दौरा रद्द कर दिया है। 

World economic conference sanjay raut target eknath shinde devendra fadnavis for canceling davos tour due to pm narendra modi mumbai visit

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 12, 2023 | 11:38 AM

Topics:  

  • Davos Tour
  • Devendra Fadnavis
  • PM Narendra Modi
  • Sanjay Raut

सम्बंधित ख़बरें

1

Maharashtra: शीतसत्र के आखिरी दिन CM फडणवीस ने गिनाईं उपलब्धियां, बताया 2035-2047 का रोडमैप

2

रेत माफियाराज को समूल नष्ट किया जाएगा, मुख्यमंत्री फडणवीस का आश्वासन, पडोले ने सौंपे सबूत

3

WEF दावोस 2026: फडणवीस-नायडू समेत 4 CM और अंबानी-टाटा सहित 100+ CEO करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

4

Nagpur: परमवीर चक्र विजेताओं को समर्पित ‘वंदे मातरम्’ उद्यान का लोकार्पण, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.