- Hindi News »
- State »
- Woman Who Escaped After Cheating 12 Lakhs Arrested After 8 Months
12 लाख की धोखाधड़ी कर फरार हुई महिला 8 महीने बाद गिरफ्तार
- Written By: अशोक वर्मा

कल्याण. शिपिंग कंपनी (Shipping Company) में नौकरी (Job) दिलाने के नाम पर 3 युवकों से 12 लाख की धोखाधड़ी (Fraud) कर फरार हुई एक आरोपी महिला को 8 महीने बाद खड़गपाड़ा पुलिस (Kharagpara Police) ने गिरफ्तार (Arrested) कर लिया हैं। गिरफ्तारी से पहले घर पर खूब नाटकीय ड्रामा हुआ और करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करने में सफल हुई।
मिली जानकारी के अनुसार, छिप कर रह रही आरोपी महिला के फ्लैट पर जब पुलिस पहुंची तो दरवाजे पर ताला लटका हुआ था। खड़गपाड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी युवती मानसी खंडेलवाल और उसकी मां रागिनी खंडेलवाल घर के अंदर ही हैं। पुलिस भी पीछे नहीं हटी, उसने बाहर का ताला खुलवाया और आरोपी से अंदर का दरवाजा खोलने की बात कही, जब अंदर से दरवाजा नहीं खोला गया तो भी महिला पुलिसकर्मी दरवाजे पर डटी रही और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवती की मां रागिनी खंडेलवाल ने दरवाजा खोला तब जाकर पुलिस ने मानसी खंडेलवाल को गिरफ्तार किया।
सम्बंधित ख़बरें
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कोहराम: 3 जहाजों पर प्रोजेक्टाइल अटैक, धधकते कार्गो शिप से बढ़ा तेल संकट
Amazon India : अमेजन के विक्रताओं के लिए आयी गुड न्यूज, 300 रुपये से कम कीमत वाले प्रोडक्ट पर नहीं लगेगी ये फीस
भारत सरकार उठा सकती है समुद्री संचालन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कदम, पीएम के आर्थिक सलाहकार ने दिया बयान
आरोपी महिला पर धोखाधड़ी के 3 मामले दर्ज
बताया जाता है कि टैगोरनगर, विक्रोली की रहने वाली मनीषा सिंह नामक एक महिला ने 1 जनवरी 2021 के दिन कल्याण के खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी मानसी खंडेलवाल पर धोखाधड़ी के 3 मामले दर्ज हैं। जिसमें एक 14 करोड़ की जालसाजी का मामला बताया जा रहा है। साल 2019 में मानसी और उसके सहयोगी निखिल उर्फ मुत्थू ने अपने आपको बालाजी मरीन इंटरप्राइजेज शिपिंग कंपनी का डायरेक्टर बताकर शिप में नौकरी लगाने के लिए 3 युवकों से चार-चार लाख रुपए लिए थे। जनवरी 2021 को मुकदमा दर्ज होने के बाद से दोनों आरोपी फरार थे। 8 महीने बाद मानसी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन उसका साथी निखिल उर्फ मुत्थू अभी फरार है। खड़गपाड़ा पुलिस के अनुसार, आरोपी युवती अपनी मां के साथ आधरवाड़ी स्थित त्रिवेणी गार्डन नामक सोसायटी में खुद के फ़्लैट में रह रही थी। एक रिक्शा चालक उन्हें जरूरत का सामान दे जाता था और पुलिस को चकमा देने के लिए बाहर से ताला बंद कर देता था। अपने सूत्रों से पक्की सूचना मिलने के बाद खड़कपाड़ा पुलिस ने छापा मारा और दो घंटे की मशक्कत के बाद आखिकार 8 माह से फरार आरोपी महिला मानसी को गिरफ्तार कर लिया। आगे की जांच स्थानीय पुलिस कर रही है।
Woman who escaped after cheating 12 lakhs arrested after 8 months
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राम नवमी 2026: राशि अनुसार करें ये खास उपाय, प्रभु श्री राम की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Mar 24, 2026 | 10:57 PMभारत में मार्च और अप्रैल में इन तीन जगहों पर जाना पड़ सकता है भारी! जान लें वजह
Mar 24, 2026 | 10:18 PMचोटिल नाथन एलिस IPL 2026 से बाहर, चेन्नई सुपर किंग्स ने रातों-रात जोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घातक पेसर
Mar 24, 2026 | 10:14 PM‘मेरे खिलाफ अंतरराष्ट्रीय साजिश’, इंटरव्यू में भावुक हुए बृजभूषण शरण सिंह; ‘दबदबे’ पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
Mar 24, 2026 | 10:05 PMट्रंप के ऐलान से पहले तेल पर 5440 करोड़ रुपये का सट्टा, कच्चा तेल धड़ाम और शेयर बाजार में आया उछाल
Mar 24, 2026 | 10:01 PMट्रंप-सऊदी कनेक्शन से कांपा मिडिल ईस्ट, क्या जानबूझकर लंबी खींची जा रही है ईरान जंग? रिपोर्ट से मची खलबली
Mar 24, 2026 | 10:00 PM‘यह बांग्लादेश नहीं, हिंदुओं का देश है’, गैस एजेंसी मालिक को धमकाते हिंदु रक्षा दल नेता का वीडियो वायरल
Mar 24, 2026 | 09:59 PMवीडियो गैलरी

‘धुरंधर 2’ देखने गई बेटी से की छेड़छाड़, तो पिता ने बीच सड़क पर मनचले को बना दिया विलेन; जमकर हुई कुटाई- VIDEO
Mar 24, 2026 | 09:52 PM
विदेशी मेहमान को अश्लील शब्द सिखा रहा था ऑटो चालक; ‘पिंक सिटी’ को शर्मसार करने वाला मोहम्मद सोहेल गिरफ्तार
Mar 24, 2026 | 09:47 PM
25 मार्च को कोलकाता में धमाका: ओवैसी और कबीर की जोड़ी तोड़ेगी TMC का किला, जानें पूरा प्लान
Mar 24, 2026 | 01:53 PM
दूल्हा निकला महाठग; खुद को बताया कलेक्टर, तिलक में लिए 15 लाख…फिर नई नवेली पत्नी का ही करने लगा सौदा- VIDEO
Mar 23, 2026 | 10:05 PM
डॉक्टर सईद खान की घिनौनी करतूत! हिंदू युवती को नशीला इंजेक्शन देकर किया रेप, तस्वीरें खींचकर किया ब्लैकमेल
Mar 23, 2026 | 09:58 PM
जिंदगी या जंग? खचाखच भरी ट्रेन, मूसलाधार बारिश और गेट पर लटकता कांपता हुआ यात्री; वायरल हुई बेबसी की तस्वीर
Mar 23, 2026 | 09:54 PM














