Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महिला ने अटल सेतु से समुद्र में लगाई छलांग, शव की तलाश जारी

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Mar 20, 2024 | 08:37 PM

अटल सेतु (PIC Credit: Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: दक्षिण मुंबई (South Mumbai) को नवी मुंबई (Navi Mumbai) से जोड़ने के लिए समुद्र पर नवनिर्मित अटल सेतु (Atal Setu) से 43 वर्षीय एक महिला ने छलांग लगा दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस अभी तक उसके शव का पता नहीं लगा पाई है। लेकिन पीड़िता के मुंबई स्थित आवास से एक कथित सुसाइड नोट (Suicide Note) मिला है।

पुलिस ने बताया कि पेशे से डॉक्टर किंजल कांतिलाल शाह अवसादग्रस्त थीं और उनका इलाज चल रहा था। वह अपने पिता के साथ मुंबई के परेल इलाके में दादा साहब फाल्के रोड स्थित नवीन आशा इमारत में रहती थीं। पुलिस ने बताया कि सोमवार की दोपहर किंजल ने अपने घर के पास से टैक्सी ली और चालक से उसे अटल सेतु तक ले जाने के लिए कहा।

न्हावा शेवा पुलिस थाना के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र कोटे ने बताया, ‘‘पुल पर थोड़ी दूर चलने के बाद महिला ने चालक को टैक्सी रोकने के लिए कहा। चालक वाहन रोकना नहीं चाहता था लेकिन उसने जिद की तो चालक ने गाड़ी रोक दी। वह गाड़ी से बाहर निकली और पुल से कूद गई।” टैक्सी चालक ने तत्काल नवी मुंबई पुलिस को सूचित किया जिसके बाद तटीय पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों और बचाव दल की मदद से उसे ढूंढने के लिए अभियान चलाया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक महिला ने सोमवार को अपने पिता को फोन करके बताया था कि वह किसी काम से बाहर जा रही है। 

सम्बंधित ख़बरें

लोकल देखने का सपना रह गया अधूरा! मुलुंड हादसे में यूपी के ग्राम प्रधान रामधनी यादव की गई जान

Mulund Metro Slab Collapsed: मेयर रितु तावड़े ने लिया घटनास्थल का जायजा, बोलीं- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मुलुंड हादसा: MMRDA ने गठित की हाई-लेवल जांच कमेटी; मृतक के लिए मुआवजे का ऐलान, घायलों को मिलेगा इलाज का खर्च

कसारा-मनमाड के बीच बनेगी देश की दूसरी सबसे लंबी रेल सुरंग, 131 KM नई लाइन, 24 KM टनल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

जब उसके पिता घर लौटे तो उन्होंने उसका ‘सुसाइड नोट’ देखा, जिसमें उसने लिखा था कि वह अपनी जिंदगी खत्म करने के लिए अटल सेतु पर जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला के पिता ने मुंबई के भोईवाडा पुलिस थाना में मामले की शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की जिससे पता चला कि वह सोमवार अपराह्न करीब 1.30 बजे एक टैक्सी में सवार हुई और पुल पर आत्महत्या का प्रयास किया। 

पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट में उसने अटल सेतु से कूदकर अपनी जान देने के फैसले के पीछे आठ साल से चल रहे गंभीर अवसाद को बताया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनवरी में देश के सबसे लंबे समुद्री पुल ट्रांस हार्बर लिंक का उद्घाटन किया था। समुद्र पर बने इस पुल का आधिकारिक नाम अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु है जो दक्षिण मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ता है। 

(एजेंसी)

Woman jumps into sea from mumbai atal setu

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 20, 2024 | 08:37 PM

Topics:  

  • Mumbai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.