Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

CM एकनाथ शिंदे से मिले विजय शिवतारे, की है बारामती से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: Mar 28, 2024 | 11:53 AM

अजित पवार-विजय शिवातारे-एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और शिवसेना (Shiv Sena) नेता विजय शिवतारे (Vijay Shivtare) ने महाराष्ट्र की बारामती लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा के कुछ दिन बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) से मुलाकात की है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार, बुधवार को आधी रात के बाद यहां हुई इस बैठक में उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री अजित पवार भी उपस्थित थे। बयान में बताया गया कि बैठक में शिवतारे ने पुणे जिले की पुरंदर तालुका से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर और लोगों के सामने आ रहीं कठिनाइयों पर चर्चा की और बातचीत सकारात्मक रही।

बयान के मुताबिक, शिंदे ने बैठक में शिवतारे द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों का समाधान किया। मुख्यमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, शिवतारे संवाददाता सम्मेलन में अपने भविष्य के कदम का ऐलान करेंगे। उन्होंने कुछ दिन पहले घोषणा की थी कि वह बारामती से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार इस संसदीय क्षेत्र से अपनी बेटी सुप्रिया सुले की उम्मीदवारी की घोषणा कर चुके हैं। ऐसी अटकलें भी थीं कि इस सीट से पवार के भतीजे और उप मुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को मैदान में उतारा जा सकता है। पुणे जिले की बारामती संसदीय सीट पवार परिवार का मजबूत गढ़ है।

सम्बंधित ख़बरें

‘सोलापुर आपका घर है, धराशिव तो ससुराल…’, शाहजीबापू पाटिल ने तानाजी सावंत से की जिले में लौटने की भावुक अपील

पिता को नई जिंदगी देने वाली बेटी; ममता ने MLA विजयबापू शिवतारे को दी किडनी, एकनाथ शिंदे ने सराहा

बंगाल और बिहार के बाद अब महाराष्ट्र में ‘SIR’ की तैयारी; एकनाथ शिंदे की सेना ने बूथ स्तर पर शुरू किया काम

नागपुर कांग्रेस के वन-टू-वन संवाद में बवाल, आपस में भिड़े ठाकरे-जिचकार, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की से बढ़ा पारा

शिवसेना, अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वर्तमान में महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ ‘महायुति’ (महागठबंधन) के घटक हैं। शिवतारे, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली, सत्तारूढ़ शिवसेना से संबद्ध हैं। उन्होंने 2019 में हार का सामना करने से पहले बारामती की पुरंदर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था। कांग्रेस के संजय जगताप ने 2019 में पुरंदर सीट पर शिवतारे को हराया था।

(एजेंसी)

Vijay shivtare met cm eknath shinde

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 28, 2024 | 11:53 AM

Topics:  

  • Eknath Shinde
  • Lok Sabha Elections 2024
  • Maharashtra Politics
  • Shiv Sena

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.