‘सोलापुर आपका घर है, धराशिव तो ससुराल…’, शाहजीबापू पाटिल ने तानाजी सावंत से की जिले में लौटने की भावुक अपील
Solapur Politics: शाहजीबापू पाटिल ने तानाजी सावंत से सोलापुर लौटने की अपील की। भालके और सावंत के शिवसेना प्रवेश से बदला सियासी समीकरण।
- Written By: अनिल सिंह
Shahajibapu Patil Solapur Statement (डिजाइन फोटो)
Shahajibapu Patil Solapur Statement: महाराष्ट्र की राजनीति में अपने खास अंदाज के लिए मशहूर सांगोला के विधायक शाहजीबापू पाटिल ने एक बार फिर सोलापुर की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। पंढरपुर की पूर्व मेयर प्रणिता भालके, भागीरथ भालके और अनिल सावंत के शिवसेना (शिंदे गुट) में प्रवेश समारोह के दौरान पाटिल ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत से सोलापुर जिले पर फिर से ध्यान केंद्रित करने की भावुक अपील की।
शाहजीबापू पाटिल ने तानाजी सावंत के 2018-19 के कार्यकाल को याद करते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से गुजारिश की कि वे सावंत को सोलापुर की जिम्मेदारी दोबारा सौंपें।
“धराशिव ससुराल, सोलापुर आपका घर”
तानाजी सावंत को संबोधित करते हुए शाहजीबापू पाटिल ने अपने मजाकिया लहजे में कहा, “तानाजी सावंत साहब, आप धराशिव चले गए, लेकिन वह जगह तो हमें मिल ही नहीं रही। सोलापुर आइए, यही आपका असली घर है। धराशिव आपका ससुराल हो सकता है, लेकिन सोलापुर में आपको माता-पिता जैसा प्यार मिलेगा।” पाटिल ने जोर देकर कहा कि अगर सावंत सोलापुर पर ध्यान देते हैं, तो जिले में शिवसेना के 5 से 6 विधायक चुनकर आना निश्चित है।
सम्बंधित ख़बरें
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
Chhatrapati Sambhajinagar के ऐतिहासिक पनचक्की परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, 3 टन कचरा हटाया
गोवंश तस्करी करने वाले गिरोह पर MCOCA के तहत बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत 14 लोगों पर मामला दर्ज
Bullet Train से जुड़ेगा नासिक, बनेगा सुवर्ण त्रिकोण, जापान सरकार के सहयोग से मिलेगी प्रोजेक्ट को रफ्तार
ये भी पढ़ें- Mumbai Water Cut: 16-17 अप्रैल को दक्षिण मुंबई में नहीं आएगा पानी; सूचि में देखें प्रभावित इलाकों का नाम
सांगोला को 5500 करोड़, तो पंढरपुर को क्या?
शिवसेना में शामिल हुए भागीरथ भालके और अनिल सावंत का स्वागत करते हुए पाटिल ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उदारता का बखान किया। उन्होंने कहा, “अगर अकेले सांगोला तालुका को दो साल में 5,500 करोड़ रुपये का फंड मिल सकता है, तो आप कल्पना भी नहीं कर सकते कि पंढरपुर के विकास के लिए शिंदे साहब कितना फंड देंगे। एकनाथ शिंदे कागजात पढ़े बिना ही विकास कार्यों पर हस्ताक्षर कर देते हैं, वे आम लोगों के लिए दिन-रात काम करने वाले नेता हैं।”
गुवाहाटी और लाडकी बहिन योजना का जिक्र
अपने संबोधन में पाटिल ने जून 2022 के राजनीतिक घटनाक्रम (गुवाहाटी) का बचाव करते हुए उसे जनहित से जोड़ा। उन्होंने कहा, “हम गुवाहाटी गए थे, इसीलिए आज हमारी बहनों को ‘लाडकी बहिन’ योजना के तहत 1500 रुपये प्रति माह मिल रहे हैं।” उन्होंने ज्योति वाघमारे को राज्यसभा सदस्य बनाने के निर्णय को एकनाथ शिंदे का सबसे बड़ा राजनीतिक मास्टरस्ट्रोक बताया।
शाहजीबापू पाटिल ने विश्वास व्यक्त किया कि भालके और सावंत का शिवसेना में प्रवेश सोलापुर की राजनीति के लिए ‘टर्निंग पॉइंट’ साबित होगा और 1995 के दौर की तरह एक बार फिर सोलापुर में शिवसेना का वैभव वापस लौटेगा।
