- Hindi News »
- State »
- Up Is Guaranteeing Jobs To 35 Lakh Youth With Investment Of Rs 10 5 Lakh Crore
10.5 लाख करोड़ निवेश से 35 लाख नौजवानों को नौकरी की गारंटी दे रहा यूपी
- Written By: मनोज पांडे

बरेली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बरेली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से नाथ नगरी कारिडोर की परिकल्पना साकार हो रही है। बरेली स्मार्ट सिटी के तहत कुतुबखाना पर महादेव उपरिगामी सेतु बनकर तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महादेव पुल के लिए बरेली की जनता, जनप्रतिनिधियों का ह्दय से आभार। पीडब्ल्यूमंत्री जितिन प्रसाद ने समय से रुचि लेकर पुल का कार्य पूरा कराया। मुख्यमंत्री ने बरेली के उद्यमियों और व्यापारियों का भी अभिनंदन किया कि उन्होंने पुल को बनाने में पूरा सहयोग किया। बरेली पहले जाना जाता था अपने झुमकों के लिए, लेकिन अब फ्लाईओवर और आईटी पार्क के लिए बरेली जाना जाएगा। बरेली की एक नई पहचान बन रही है। बरेली अब प्रधानमंत्री के विजन विरासत और विकास का अदभुत संगम बन रहा है।
45 मिनट पहले पहुंचे मुख्यमंत्री, सभा स्थल देखकर मुस्कुराये
बरेली के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 45 मिनट पहले पहुंच गए और सभा स्थल देखकर काफी प्रसन्न नजर आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश बदल चुका है, हम भी कह सकते है हम एक विकसित भारत के नागरिक है। भारत में 10 साल के अंदर जो मूलभूत सफलता प्राप्त की है। पूरी दुनिया भारत की तरफ आशा भरी निगाह से देख रही है। देश में कही भी कोई संकट आता है तो लोग भारत की तरफ आशा भरी निगाह से देखते हैं। भारत का सम्मान बढ़ने का मतलब भारत के हर नागरिक का सम्मान बढ़ा है। 140 करोड़ लोगों का सम्मान बढ़ा है। देश की सीमाएं सुरक्षित हुई है। नक्सलवाद और आतंकवाद लगभग समाप्त हो चुका है। अब दुश्मन भारत की सीमा की तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकता। कोई आंखे नहीं दिखा सकता। क्योंकि अब भारत को जो आंखे दिखाएगा तो भारत इतनी शक्ति रखता है कि उसकी आंखों को उसके हाथों पर रखकर वापस कर सकता है। ये नया भारत है, छेड़ता नहीं है लेकिन अगर कोई छेड़ता है तो उसे छोड़ता नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी रोडवेज भर्ती 2026: 2584 महिला कंडक्टरों की होगी सीधी नियुक्ति, 25 मार्च से लगेंगे रोजगार मेले
बरेली में खनन माफिया का तांडव! सरकारी टीम पर पथराव और ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश; वीडियो वायरल
UP Govt Job Alert: यूपी में बोरिंग टेक्नीशियन के पदों पर निकली सीधी भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
UP में गैस और पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, जमाखोरी पर नकेल कसेगी सरकार, अधिकारियों को आदेश जारी
डबल इंजन की सरकार ने बगैर भेदभाव बनवाए गरीबों के 56 लाख मकान
नए भारत के अंदर आज इंफ्रास्ट्रक्चर के बड़े बड़े कार्य हो रहे हैं। हाईवे, रेलवे, एयरपोर्ट, एम्स, हर जिले में आईटी पार्क, इसके साथ ही हम नए तरीके से कार्य कर रहे हैं। देश के अंदर कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव, गरीब, किसान, महिलाओं, नौ जवान, देश के नागरिक को मिल रही है। आपने पिछले 10 साल के अंदर लागू होते हुए देखा होगा। डबल इंजन की सरकार में पिछले सात साल में बिना किसी भेदभाव के 56 लाख गरीबों के मकान बन गए हैं, तीन करोड़ गरीबों के शौचालय बन गए, 10 करोड़ गरीबों के लिए आयुष्मान कार्ड बन गए। 15 करोड़ लोगों को हर माह मुफ्त में राशन मिल रहा है।
आजीविका और आस्था का हो रहा सम्मान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से कहा कि 500 साल की अयोध्या की समस्या का समाधान हुआ है। यूपी भारत की आस्था का केंद्र बनकर तैयार हुआ है। नए भारत का नया यूपी जिसमें सुरक्षा है तो समृद्धता भी है, अजीविका है तो आस्था का सम्मान भी है। यहां संस्कृति के लिए कार्य भी है तो बेटी और व्यापारी की सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था भी है। ये कांग्रेस और सपा कभी नहीं दे पाते। ये लोग आस्था का सम्मान कभी नहीं कर पाते। राम का नाम लेते ही लाठी चलने लगती थी।
44649 करोड़ का निवेश होगा बरेली में
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी निवेशकों के लिए सुरक्षा की दृष्टि से सबसे उपयुक्त स्थान है। पिछले दिनों लखनऊ में हुई जीबीसी में 10.5 लाख करोड़ के निवेश यूपी में आये हैं। इससे 35 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। यूपी नहीं देश भर के युवाओं को यूपी रोजगार देगा। देश का नौ जवान भी यूपी में नौकरी की तलाश में आएगा। यूपी ने अपनी रफ्तार को बढ़ाया। बरेली में 634 उद्यमियों ने एमओयू साइन किया है। वह 44649 करोड़ का निवेश करेंगे। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में अब तक 275 एमओयू साइन हो चुके हैं। इसके अंतर्गत 31351 करोड़ का निवेश होगा।
328.43 करोड़ की 64 परियोजनाएं जनता को समर्पित
0 – 111 करोड़ से निर्मित महादेव पुल,
0 – सीबीगंज में आईटी पार्क का शिलान्यास
0 – 44 करोड़ से नाथ कॉरिडोर की 11 सड़कों का शिलान्यास, लोकार्पण
0 – अलखनाथ, वनखंडीनाथ, पशुपति नाथ, त्रिवटीनाथ, धोपेश्वरनाथ, तपेश्वरनाथ व मढ़ीनाथ को जोड़ने वाला नाथ कारिडोर
0- 18 करोड़ से निर्माणाधीन साफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क का शिलान्यास
Up is guaranteeing jobs to 35 lakh youth with investment of rs 10 5 lakh crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘यह हार दुनिया का अंत…’, Ajinkya Rahane ने कोलकाता के खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; देखें VIDEO
Apr 03, 2026 | 06:14 PMइंडिपेंडेंस डे पर बॉक्स ऑफिस क्लैश, ‘लाहौर 1947’ vs ‘आवारापन 2’, सनी देओल-इमरान हाशमी में टक्कर तय?
Apr 03, 2026 | 06:08 PMAkola Weather: अकोला में पारा 40 डिग्री पार, बढ़ती गर्मी से स्वास्थ्य विभाग सतर्क
Apr 03, 2026 | 06:06 PMExplainer: हर महीने एक बड़ा अफसर OUT! ट्रंप के फैसलों से US आर्मी में मची हलचल; क्या खतरे में है सुपरपावर?
Apr 03, 2026 | 06:05 PM‘कांग्रेस के झूठ की पोल खुल गई’, Shaina NC का विपक्ष पर तीखा हमला, गैस संकट से लेकर ओवैसी तक को घेरा
Apr 03, 2026 | 06:01 PMमिडिल ईस्ट की जंग और ट्रंप का डर! Share Market में हाहाकार, क्या अब और गिरेगा मार्केट? जानें एक्सपर्ट्स की राय
Apr 03, 2026 | 05:57 PMIPL 2026 के शुरुआत में ही केविन पीटरसन ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, ये 4 टीमें पहुंचेगी प्लेऑफ में
Apr 03, 2026 | 05:56 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














