Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्रियंका वाड्रा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्राण फूंकने आई थी, लेकिन कांग्रेस को ही फूंक कर चली गई

प्रियंका ने यूपी में नारी हूँ, लड़ सकती हूँ के नारे से यूपी विधानसभा चुनाव में कदम रखा था,

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Feb 14, 2026 | 04:54 PM

प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:
  •  भाजपा के स्तंभ अटल बिहारी वाजपेयी का आशीर्वाद 25 साल बाद ही सही, लेकिन फला जरूर

कहते हैं कि वक्त की चपत में आवाज़ नहीं होती। आज से 25 वर्ष पूर्व, भाजपा सरकार के सत्ता में आने से महज़ 1 वोट भारी पड़ गया था, जिस पर पार्टी के कम सदस्य होने और हार का सामना करने पर कांग्रेस ने भाजपा की खूब खिल्ली उड़ाई थी। लेकिन वक्त का तकाज़ा तो देखो, आज उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने का आलम कुछ यूँ रहा कि एक बार फिर भाजपा सत्ता में आ गई है, और कांग्रेस को मात्र दो सीटों से औंधे मुँह की खानी पड़ी है।

जहाँ भाजपा 5 में से 4 राज्यों पर अपनी जीत का परचम लहरा रही है, वहीं कांग्रेस किसी एक राज्य पर अपनी छोटी-मोटी जगह भी कायम कर पाने में फिसल गई है। इस पर कांग्रेस को वक्त की मार याद दिलाते हुए कई यूज़र्स स्वदेसी माइक्रोब्लॉगिंग मंच, कू पर पार्टी को खूब ट्रोल कर रहे हैं।

एक यूज़र ने तो 25 वर्ष पहले महज़ 1 वोट से भाजपा सरकार के गिरने पर माननीय अटल बिहारी वाजपेयी के भावभीने शब्दों की याद कांग्रेस को दिला दी है। कू करते हुए यह यूज़र कहता है: भाजपा के स्तम्भ आदरणीय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी द्वारा कांग्रेस को दिया गया हार्दिक आशीर्वाद आज सत्य सिद्ध हो रहा है। सादर ?

सम्बंधित ख़बरें

विधानसभा चुनावों के बीच पास होगा महिला आरक्षण बिल? किरेन रिजिजू ने दिए संकेत; कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

क्या नरोत्तम मिश्रा को फल गया नवग्रह मंदिर? मध्य प्रदेश में उपचुनाव की आहट, MLA राजेंद्र भारती को 3 साल की सजा

3 साल की जेल और 30 दिन का अल्टीमेटम…दतिया विधायक राजेंद्र भारती पर कोर्ट का बड़ा फैसला; कांग्रेस को लगा झटका

असम चुनाव: ओवैसी की एंट्री से दिलचस्प हुआ मुकाबला, BJP और कांग्रेस दोनों पर साधा निशाना; UCC पर कही बड़ी बात

इस पोस्ट के साथ यूज़र ने न्यूज़पेपर की एक क्लिप साझा की है, जिसमें स्पष्ट तौर पर लिखा है: आज हमारी सरकार मात्र 1 वोट से गिर गई है। हमारे कम सदस्य होने पर कांग्रेस हम पर हँस रही है। लेकिन मेरी बात कांग्रेस कतई न भूले। एक दिन आएगा जब पूरे भारत में हमारी सरकार होगी और पूरा देश कांग्रेस पर हँस रहा होगा। –

अटल बिहारी वाजवेयी 1997 में एनडीए सरकार गिरने पर वहीं एक अन्य यूज़र ने कू करते हुए कहा: #चुनाव परिणाम कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में 1 सीट मिल रही है। प्रियंका नहीं यह आँधी है, जहाँ भी जाती है जमानत जप्त करवाती है

कुछ भी कहें, आशीर्वाद फल ही गया। इन सबसे परे एक बात जो सभी का ध्यान आकर्षित करती है, वह है केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का स्टेटमेंट। हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में भाजपा की जीत का डंका बजाते हुए स्मृति ने कहा: “प्रियंका वाड्रा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्राण फूंकने आई थी, लेकिन कांग्रेस को ही फूंक कर चली गई हैं।”

अभी तक के परिणामों से यह साफ है कि जहाँ भाजपा का आँकड़ा 300 सीटों को छूने वाला है, वहीं कांग्रेस सिर्फ 2 सीटों की लॉलीपॉप अपने दोनों हाथों में लेकर खड़ी है। खैर, परिणाम कुछ भी हो, भाजपा ने कांग्रेस के फुदकते नेताओं की भगवान् में रूचि खूब बढ़ा दी है, जैसा कि बीते कुछ महीनों में प्रियंका, राहुल और भी बड़े नेता मंदिरों में मत्था टेंकते और सभाओं में मंत्र उच्चारण करते दिखाई दिए।

एक वीडियो में प्रियंका भरी सभा में महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर रही हैं, इस पर भी यूज़र्स ने उन्हें खूब ट्रोल किया और कहा कि बस भी करो मोदी जी, और क्या-क्या करवाओगे इन लोगों से.. कांग्रेस का बुरा हाल देश पर 70 सालों से कांग्रेस के छाए काले बादल अब छट गए हैं, यह हम नहीं, पाँचों राज्यों में हुए चुनावों के परिणाम कह रहे हैं, जिनमें से एक पर भी पार्टी अपनी धाक नहीं जमा पाई है। ढेरों रैलियाँ आदि का भी असर देखने को नहीं मिला। इस बार यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की कमान प्रियंका वाड्रा ने संभाली थी।

प्रियंका ने यूपी में नारी हूँ, लड़ सकती हूँ के नारे से यूपी विधानसभा चुनाव में कदम रखा था, लेकिन प्रियंका के नेतृत्व में कांग्रेस की यह दुर्दशा हो गई कि यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू तमकुही राज सीट से खुद पीछे चल रहे हैं। यूपी में कांग्रेस का वोट शेयर गिरकर 3 फीसदी रह गया। कांग्रेस को पिछले विधानसभा चुनाव से भी कम सीटें मिली थीं। 2017 में यूपी में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 7 सीटें जीती थी, लेकिन इस बार उसे 2 सीटों की तौहीन मिली है। पस्त सरकार के नेताओं को अभी भी उम्मीद है कि कुछ कारनामा होगा और पार्टी भारी मात्रा में सीटों को झपट लेगी।

Up assembly election 2022 congress got defeat in up assembly election

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 10, 2022 | 05:34 PM

Topics:  

  • Congress
  • UP Assembly Election

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.