- Hindi News »
- State »
- Three Sdrf Jawans Die After Boat Sinks In Pravara River Of Ahmednagar
अहमदनगर के प्रवरा नदी में नाव डूबने से SDRF के 3 जवानों की मौत
अहमदनगर में डूबे व्यक्ति को प्रवरा नदी में बचाने गए SDRF के 3 जवान की मौत ।
- Written By: वैष्णवी वंजारी

डूबे व्यक्ति को बचाने गए SDRF के 3 जवान की मौत (फोटो-ट्विटर)
अहमदनगर : महाराष्ट्र के अहमदनगर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल यहां के प्रवरा नदी में एक नाव डूब गई। इस हादसे में SDRF के तीन जवानों की मौत हो गई। प्रवरा नदी में डूबे व्यक्ति की तलाश करने पहुंची एसडीआरएफ टीम की नाव पलट गयी।
मिली जानकारी के मुताबिक, टीम के चार सदस्यों के साथ 1 स्थानीय व्यक्ति नदी में डूब गया। अकोला तालुका के सुगांव गांव के पास यह घटना हुई है, जिसमें एसडीआरएफ टीम के तीन जवानों की मौत हो गई। घटना स्थल पर कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट पहुंचे।
अन्य 2 जवानों की तलाश जारी
सम्बंधित ख़बरें
Rahuri Bypoll: ‘बारामती में नहीं, लेकिन राहुरी में ठोकेंगे ताल’; शरद पवार गुट के शशिकांत शिंदे का चुनावी ऐलान
राहुरी में महाविकास अघाड़ी के भीतर ‘फाइट’? कांग्रेस के दो बागियों ने भरा पर्चा, शरद पवार के सामने चुनौती
गाली देने पर 500 रुपये का जुर्माना, अहिल्या नगर की एक ग्राम पंचायत में पारित हुआ प्रस्ताव
ईरान समर्थक मुस्लिमों पर संग्राम जगताप का विवादित बयान: न कभी मिले, न शादी में गए, फिर खामेनेई के लिए…
आपको बता दे कि एसडीआरएफ टीम के तीन सदस्यों की मौत हो गई है और दो अन्य की तलाश जारी है । पूर्व राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट घटनास्थल पर पहुंचे हैं। प्रांत पदाधिकारी शैलेश कुमार हिंगे ने जानकारी दी है कि प्रशासन दोनों को ढूंढने का प्रयास कर रहा है ।
वास्तव में क्या हुआ
अहमदनगर के प्रवरा नदी में कल जब दो लोग नदी में तैरने आये तो दोनों डूब गये। इनमें से एक का शव मिल गया और दूसरे का शव ढूंढने के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम ने सुबह छह बजे से सर्च ऑपरेशन शुरू किया । इस बार दुर्भाग्यवश एसडीआरएफ की नाव पानी में पलट गयी । पांच लोग डूब गए हैं और तीन की मौत हो गई है । हिंगे ने यह भी कहा है कि एक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और एक की तलाश की जा रही है।
पुणे में भी हादसा
दुसरी ओर पुणे के उजनी डैम में एनडीआरएफ द्वारा चलाए गए 36 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद 5 लोगों की लाशें मिली है। अन्य एक की तलाश
जारी है। ज्ञात हो कि घटना मंगलवार शाम की है। इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक जब सभी लोग जागरण के लिए एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे, तभी अचानक आंधी चलने लगी। तभी नाव पलट गयी और सभी लोग पानी में समा गये। उन्होंने नाव को बचाने की कोशिश की लेकिन तेज हवा के कारण पानी का बहाव बढ़ गया और पानी नाव में घुस गया। बता दें कि इस वक्त नाव में सात लोग सवार थे। डोंगरे, जो एक पुलिसकर्मी थे उन्होंने तैरकर सीधे सतह पर आ गए लेकिन छह लोग पानी में डूब गए। उनमें से 5 लोगों का मृतदेह आज मिला है।
Three sdrf jawans die after boat sinks in pravara river of ahmednagar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुकुल चौधरी ने KKR के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने कोलकाता को 3 विकेट से चटाई धूल
Apr 09, 2026 | 11:22 PMLakshmi Puja Mistakes: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!
Apr 09, 2026 | 10:35 PMहाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस- VIDEO
Apr 09, 2026 | 10:28 PMनहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Apr 09, 2026 | 10:04 PMईरान का ‘समुद्री चक्रव्यूह’! क्या वाकई समंदर में बिछी हैं बारूदी सुरंगें? तेहरान के दावे से टेंशन में दुनिया
Apr 09, 2026 | 10:02 PMमाउंट आबू: राजस्थान का हरा-भरा स्वर्ग, जहां दिखता है प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम
Apr 09, 2026 | 09:58 PMथिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद OTT पर भी धमाका करेगी ‘Dhurandhar 2’, जानिए कब और कहां होगी रिलीज
Apr 09, 2026 | 09:55 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














