Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Shri Krishna Janmashtami |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चीनी झालरों से जगमगाएगी दीपावली?

  • By अनिल सिंह
Updated On: Nov 03, 2023 | 06:40 PM

भुलेश्वर मार्केट, मुंबई

Follow Us
Close
Follow Us:
भुलेश्वर: रोशनी का पर्व धनतेरस और दीपावली (Diwali) की दस्तक हो चुकी है। कपड़े की दुकानों से लेकर सजावट के सामन की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। मिठाई और गिफ्ट की दुकानों में ग्राहकों के आर्डर बुक किये जा रहे हैं। बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की खरीदारी में तेजी आ गई है। कोरोना काल के बाद बाजार की असली रौनक लौटती हुई दिख रही है। वहीं इस बार बाजार में और खास बात नज़र आ रही है, भारत की बनी (Indian) वस्तुएं चीनी उत्पाद को टक्कर (Competition) दे रही हैं। चीनी उत्पाद (Chinese product) बाजार में कम नज़र आ रहे हैं। जो देश की अर्थव्यवस्था और विकास के लिहाज से भी एक अच्छी खबर है।    

चीन के सामान नदारद 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का असर अब बाजारों में भी दिखने लगा है। सोशल मीडिया पर चीनी वस्तुओं के लगातार बहिष्कार की अपील के बाद त्योहारों पर जनमानस अपनी परंपरागत वस्तुओं को प्राथमिकता देने लगा है। दीपावली पर्व के आते ही दुकानें झिलमिलाते चीनी झालरों से सज जाते थे लेकिन इस बार बाजार में चीनी झालर बहुत कम दिखाई दे रहे है। 

 
 
इंडियन झालरों से जगमगाएगी दीपावली
भुलेश्वर। रोशनी का पर्व धनतेरस और दीपावली आने को काफी करीब है। कपड़े की दुकानों से लेकर घर को सजाने तक की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। मिठाई और गिफ्ट की दुकानों में ग्राहकों के आर्डर बुक किये जा रहे हैं। बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की खरीदारी में तेजी आ गई है।

महंगे हैं भारतीय उत्पाद 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का असर अब बाजारों में भी दिखने लगा है। सोशल मीडिया पर चीनी वस्तुओं के लगातार बहिष्कार की अपील के बाद त्योहारों पर जनमानस अपनी परंपरागत वस्तुओं को प्राथमिकता देने लगा है। दीपावली पर्व के आते ही दुकानें झिलमिलाते चीनी झालरों से सज जाते थे लेकिन इस बार बाजार में चीनी झालर बहुत कम दिखाई दे रहे है। चीन से लगातार तकरार के बाद अब ग्राहक इंडियन वस्तुओं को खरीदने को प्राथमिकता दे रहा है। दीपावली के बिजली बाजार में 2019 तक चीन का 90 फीसदी कब्जा था लेकिन अब कोलकाता, दिल्ली और जयपुर की झालरों से बाजार गुलजार हो रहा है। चीनी झालरों की अपेक्षा स्वदेशी झालर काफी महंगे हैं। 

 
कई चीनी वस्तुएं अभी भी ग्राहकों की पसंद
फुटकर में चीनी झालर 100 रुपये से लेकर हजार रुपये में उपलब्ध हैं, जबकि देसी झालर की न्यूनतम कीमत 300 रुपये है। दुकानदारों ने बताया कि देसी झालरों को बनाने में लागत काफी ज्यादा आती है इसलिए इसकी कीमत बढ़ जाती है। देशी झालर चीन की झालर से महंगी जरूर हैं लेकिन ये टिकाऊ भी हैं। वही बाजार में चीन के बने फूलों का तोरण,सजावट के सामान, गणेश लक्ष्मी की तस्वीरों सहित किचन के काम में आने वाली कई चीनी वस्तुएं अभी भी ग्राहकों की पसंद बनी हुई है।

सस्ते दर की वजह से होती है चीनी उत्पाद की खरीद 
द इलेक्ट्रिक मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष समीर मेहता ने बताया कि चीन से बड़े पैमाने पर उत्पादों की डंपिंग की जा रही है। भारतीय बाजार में आज भी 50 फीसद चीनी उत्पादों का कब्जा है। इंडियन मेन्युफेक्स्चरर दीपावली उत्सव के लिए डेकोरेटिव आइटम बनाने पर ध्यान नहीं दे रहा है, जिसके कारण बाजार में अब भी चीनी उत्पाद बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली पर देसी लड़ियां की बात अब केवल कहने को रह गया है देसी लड़ियां इतनी महंगी होती हैं कि उसका दाम सुनते ही लोग चीनी लड़ियों की ओर मुड़ जाते हैं। कारोबारी तो सामान बेचने के लिए बैठा है, उसे जो सामान का उचित दाम मिलेगा, वो वही बेचेगा।

भारतीय उत्पाद की भारी मांग पर नहीं हो रहा निर्माण 
कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स मुंबई महानगर के अध्यक्ष दिलीप माहेश्वरी ने कहा कि चीन की सामानों को आयात करने वाले व्यापारियों का संगठन विरोध करता है। उन्होंने कहा कि चीन की लड़ियां मशीनों से बनती है जबकि देसी लड़ियों को मशीन और हाथों से बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि बाजार में देसी लड़ियों की खूब मांग है लेकिन उसके अनुरूप पूर्ति नहीं हो पा रही है। देसी लड़ियों को बनाने के कारोबार में लोग जाना नहीं चाहते उन्हें डर है कि चीन के सस्ते लड़ियों के सामने उनका माल कैसे बिकेगा। देसी लड़ियां बनाने का ज्यादा कारोबार दिल्ली में होता है। कोरोना महामारी के बाद पलायन किये मजदूरों की वापसी अभी तक नहीं हुई है जिससे मजदूरों की कमी के कारण देसी लड़ियां तैयार नहीं हो पा रही है।

कड़वा सच 
द इलेक्ट्रिक मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष समीर मेहता ने कहा, सोशल मीडिया पर हम सब चीनी उत्पादों का चाहे जितना बहिष्कार कर लें ,लेकिन असलियत यही है कि आम उपभोक्ताओं को सस्ते सामान चाहिए। लघु उद्योगों और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए आम उपभोक्ताओं को देश में निर्मित वस्तुओं को खरीदी की पहल करनी होगी।

This diwali there is competition between indian and chinese products

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 03, 2023 | 06:40 PM

Topics:  

  • Chinese Products
  • Diwali

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.