Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जानें देव दीपावली पर कितने दीये जलाना होता है शुभ, भगवान शिव और विष्णु की पूजा की मिलती है कृपा

Importance of Dev Deepawali : अगर आप काशी के इस खास दीपोत्सव का हिस्सा नहीं बन पा रहे है तो घर में ही इसका पुण्य पा सकते है। यहां पर दीयों की संख्या के बारे में जानकारी दे रहे है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Nov 05, 2025 | 10:48 AM

जानें देव दीपावली पर कितने दीये जलाना होता है शुभ (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Dev deepawali 2025: आज देशभर में कार्तिक पूर्णिमा के साथ ही देव दीपावली मनाई जा रही है। इसकी सबसे ज्यादा रौनक उत्तरप्रदेश की धार्मिक नगरी काशी यानि वाराणसी में है। यहां पर काशी के घाट पर लाखों की संख्या में दीप जलाकर देव दीपावली मनाई जाएगी। आज वाराणसी में खास नजारा देखने के लिए मिलेगा जहां पर दीयों की रोशनी से सारा जहां जगमगाएगा।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपक जलाने और देव दीपावली के रूप में मनाने की परंपरा पौराणिक कथा के रूप में मिलती है। अगर आप काशी के इस खास दीपोत्सव का हिस्सा नहीं बन पा रहे है तो घर में ही इसका पुण्य पा सकते है। यहां पर दीयों की संख्या के बारे में जानकारी दे रहे है।

भगवान शिव की पूजा का महत्व

देव दीपावली के दिन भगवान शिव की पूजा का खास महत्व होता है। कथा के अनुसार कहा जाता है कि, भगवान शिव द्वारा त्रिपुरासुर को समाप्त करने की वजह से कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुर पूर्णिमा या त्रिपुरारी पूर्णिमा के रूप में मनाई जाती है। इस खास देव दीपावली की रौनक काशी और हरिद्वार में देखने के लिए मिलता है। इन दो जगहों पर विशेष आयोजन होते हैं और इस दिन गंगा घाट असंख्य दीपों की रोशनी से जगमगा उठते हैं। देव दीपावली के दिन भगवान शिव और विष्णुजी की पूजा का महत्व होता है।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी की घूसखोर पुलिस…दारोगा रिश्वत लेते पकड़ाया, सिपाही पैसे फेंककर भागा, Video देखें

मणिकर्णिका घाट रीडेवलपमेंट पर ‘AI’ से फैलाई गई अफवाह, अबतक 8 FIR दर्ज; कांग्रेस-AAP नेता भी रडार पर

मणिकर्णिका घाट पर अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा टूटी, UP में मचा सियासी बवाल, किसने क्या कहा?

राजधानी एक्सप्रेस में बम की खबर से हड़कंप, ट्रेन को चंदौली में कराया गया खाली

जानिए घर पर कितने जलाएं दीये

देव दीपावली को घर में भी आप मना सकते है क्योंकि यह दीपों का त्योहार है कभी बेहतरीन लगता है। घर पर अगर कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली का त्योहार मनाना चाहते है तो दिये जला सकते है। कहते हैं कि, घर के मुख्य द्वार, तुलसी के पौधे, पीपल, आंवले और मंदिर में दीप जरूर जलाने चाहिए। दीप जलाने की 5, 7, 9, 11, 13, 51 यानी विषम संख्या में दीप जलाने से घर सकारात्मकमा आती है। मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि, , घर में 51 दीपक जलाना पूर्णता का प्रतीक है। इनमें से 27 नक्षत्रों के लिए 27 दीपक, पंचपाल के नाम से 5 दीपक, 10 दीपपाल के नाम से 10 दीपक, चार दिशाओं के लिए 4 दीपक जलाए जाते है। यह चार दीपक घर के मंदिर, रसोई, आंगन और तुलसी के पौधे के पास जलाए जाते है।

ये भी पढ़ें- आज रात काशी की धरती पर उतरेंगे देवता, जानिए बनारस में कैसे मनाई जाती है देव दीपावली

किन चीजों का दान करना होता है शुभ

यहां पर देव दीपावली को लेकर कहा जाता है कि दीये जलाने के साथ ही दान का भी खास महत्व होता है।देव दीपावली के दिन चावल, दूध, घी और सफेद वस्त्र का दान करना शुभ माना जाता है। कहते है कि, तुलसी के पौधे की पूजा और दान से विवाह और संतान प्राप्ति में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। इसके अलावा पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की पूजा करने और अर्घ्य देने से सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति प्राप्त होती है। इस दिन चंद्र दोष दूर करने के लिए सफेद वस्त्र और चांदी का दान करना शुभ माना जाता है।

 

Auspicious to light 51 diyas on dev deepawali

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 05, 2025 | 10:48 AM

Topics:  

  • Diwali
  • Kartik Purnima
  • Varanasi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.