Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बुलढाणा से दीक्षाभूमि जा रहे अनुयायियों की गाड़ी का समृद्धि हाईवे पर एक्सीडेंट, 14 लोग घायल

  • By वैष्णवी वंजारी
Updated On: Oct 24, 2023 | 10:44 AM

Representative Image

Follow Us
Close
Follow Us:

महाराष्ट्र: फिर एक बार समृद्धि महामार्ग (Samriddhi Highway) पर हादसों का सिलसिला शुरू हो गया है। इस हाइवे पर आए दिन हादसों (Samrudhi Mahamarg) एक्‍सीडेंट की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में इस हाईवे पर हादसे की एक और घटना हाल ही में सामने आई है। जी हां दरअसल दीक्षाभूमि (Deekshabhoomi) जा रहे श्रद्धालुओं का एक वाहन समृद्धि हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।  यह घटना अमरावती के धामनगांव रेलवे तालुका में निंभोरा बोडखा के पास हुई। आइए जानते है हादसे के बारे में पूरी खबर.. 

इस हादसे के बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार दीक्षाभूमि जा रहे डाॅ. बाबा साहेब अंबेडकर के अनुयायियों की एक गाड़ी समृद्धि हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह घटना अमरावती के धामनगांव रेलवे तालुका में निंभोरा बोडखा के पास सुबह तड़के हुई।

सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 14 लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही अमरावती पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया। आये दिन समृद्धि हाईवे पर हो रहे अपराध समस्या का कारण बनता जा रहा है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, बुलढाणा जिले के चिखली से कुछ अनुयायी बाबा साहब का अभिनंदन करने के लिए पिकअप से दीक्षाभूमि जा रहे थे। वहीं समृद्धि हाईवे पर निंभोरा बोड़खा के पास एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक अनुमान है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ।

इस हादसे में कई लोगों को पैर, हाथ और सिर में चोटें आई हैं। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है। इतना ही नहीं बल्कि इस हादसे में घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों का फिलहाल ग्रामीण अस्पताल में इलाज चल रहा है। बुलढाणा पुलिस हादसे की जांच कर रही है। गनीमत ये रही की इस हादसे में जीवहानी नहीं हुई है। 

The vehicle of followers going from buldhana to deekshabhoomi met with an accident on samriddhi highway

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 24, 2023 | 10:44 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Samriddhi Highway Accident

सम्बंधित ख़बरें

1

थर्टी फर्स्ट नाइट पर नासिक पुलिस की ड्रंक एंड ड्राइव पर बड़ी कार्रवाई, 80 से ज्यादा हिरासत में

2

छत्तीसगढ़ से गन्ने की कटाई के लिए महाराष्ट्र आए थे मजदूर, बीड में बेटियों के साथ हो गया दुष्कर्म

3

महाराष्ट्र की सड़कों पर 2025 में आई 32.78 लाख नए गाड़ियां, मु्ंबई नहीं ये शहर रहा टॉप पर

4

अकोला रेलवे स्टेशन को मिला गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल का दर्जा, सांसद धोत्रे की मांग पर केंद्र का फैसला

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.