Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रातों-रात चमकी ईंट भट्टा के कारोबारी की किस्मत, खदान में खुदाई के दौरान मिला 26.11 कैरेट का हीरा; इतनी है कीमत

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: Feb 22, 2022 | 03:09 PM

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में छोटे पैमाने पर ईंट के भट्टे का कारोबार करने वाले एक व्यक्ति को मिट्टी की खदान से 26.11 कैरेट का हीरा मिला है। पन्ना जिले के हीरा अधिकारी रवि पटेल ने मंगलवार को कहा कि नीलामी में इस हीरे के लिए 1.20 करोड़ रुपये तक की कीमत मिल सकती है। अधिकारी ने बताया कि पन्ना के किशोरगंज कस्बे के निवासी सुशील शुक्ला और उनके साथियों को सोमवार को कृष्णा कल्याणपुर इलाके के पास स्थित खदान में यह हीरा मिला है।

उन्होंने कहा कि हीरे को एक दो दिनों में नीलामी के लिए रखा जाएगा और इससे होने वाली आय सरकारी रॉयल्टी और करों की कटौती के बाद खनिक को दी जाएगी। किराए की जमीन पर छोटे पैमाने पर ईंट का भट्टा चलाने वाले शुक्ला ने पत्रकारों को बताया कि वह और उनका परिवार पिछले 20 साल से हीरा खनन के काम में शामिल रहा है लेकिन पहली बार उन्हें इतना कीमती हीरा मिला है।

उन्होंने कहा कि यह खदान उन्होंने पांच भागीदारों के साथ किराए पर ली थी। नीलामी में इस हीरे के 1.2 करोड़ रुपये से अधिक कीमत मिलने की उम्मीद जताते हुए शुक्ला ने कहा कि ‘‘ मैं नीलामी के बाद मिलने वाले रुपयों का इस्तेमाल व्यवसाय को बढ़ाने में करुंगा।” हीरे की खदानों के लिए प्रसिद्ध पन्ना जिला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से 380 किलोमीटर दूर है। जिले में 12 लाख कैरेट हीरे होने का अनुमान है। (एजेंसी)

सम्बंधित ख़बरें

दतिया विधायक राजेंद्र भारती दोषी करार: 25 साल पुराने केस में कल होगा सजा का ऐलान, नरोत्तम मिश्रा खेमे में हलचल

MP-UP Sahyog Sammelan: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे एमपी-यूपी, CM मोहन यादव ने कहा निवेश की अनंत संभावनाएं

कटनी में कलयुगी मां-बाप की करतूत, ट्रेन के टॉयलेट में फेंकी गई नवजात बच्ची; RPF ने बचाई जान- VIDEO

खरगोन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दहशत, व्यापारी के घर फायरिंग मामले में आया बड़ा अपडेट

The luck of the brick kiln businessman was overnight 26 11 carat diamond found during excavation in the mine so is the price

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 22, 2022 | 03:09 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • Panna News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.