Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हरियाणा में चिचिलाती धुप से हाल बेहाल, स्कूलों में छुट्टियों का एलान, समय में भी बदलाव, जानें

हरियाणा के स्कूलों में एक जून से गर्मी की छुट्टियां हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय ने राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में एक जून से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की।

  • By अक्सा अंसारी
Updated On: May 19, 2024 | 11:41 AM

स्कूलों में छुट्टियां (सौजन्य: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

चंडीगढ़: हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय ने शनिवार को राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में एक जून से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी। आधिकारिक बयान के अनुसार इस अवधि के दौरान सभी स्कूल बंद रहेंगे और एक जुलाई को फिर से खुलेंगे। शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों और खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को इन निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

धुप का सितम

राज्य में धुप और गर्मी प्रकोप का प्रकोप ऐसा है की सुबह 9 बजे से ही लू चलने जैसा अहसास होने लगता है। शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी में पशु ,पक्षी भी प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में स्कूली बच्चों का ख्याल रखते हुए हरियाणा के शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है। सभी सरकारी स्कूलों और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी।

सम्बंधित ख़बरें

हरियाणा में खेत में गेंद चली जाने पर दो पक्षों में जमकर पत्थरबाजी, 9 लोग गिरफ्तार, 66 लोगों पर मामला दर्ज

हरियाणा के नूंह में छुपा चमत्कारी मंदिर, जहां शिव के साथ आज भी जुड़ा है श्रीकृष्ण का नाम

हरियाणा में स्टेनो के 3112 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें कैसे मिलेगी नौकरी

हरियाणा में पत्नी ने प्राइवेट पार्ट दबाकर पति को मार डाला, हैरान कर देगी वजह

स्कूलों का समय

बता दें, गर्मी और धुप को देखते हुए शनिवार से यहां सिंगल शिफ्ट वाले स्कूल सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक चलेंगे। वहीं डबल शिफ्ट में चलने वाले विद्यालयों की पहली पारी सात से 11:30 बजे तक तो दूसरी पारी 11.45 से शाम 4.15 तक रहेगी। एक से 30 जून तक गर्मी छुट्टी रहेगी और एक जुलाई से सभी स्कूल खुलेंगे।

Summer holidays in haryana schools from june 1st

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 19, 2024 | 11:41 AM

Topics:  

  • Haryana
  • Summer Holidays

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.