Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

4 साल के बाद हो रहे चुनाव पर लागू हुई आचार संहिता, अब ‘ये’ काम नहीं कर सकेंगे छात्र नेता

  • By अक्सा अंसारी
Updated On: Mar 16, 2024 | 02:48 PM

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (Jawaharlal Nehru University, JNU) में 22 मार्च को छात्र संघ चुनाव होंगे जिसके मद्देनजर आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct, MCC) लागू की गई है। इसमें चुनाव प्रचार के नियम-कायदों का उल्लेख है। आचार संहिता के तहत, प्रचार के दौरान भड़काऊ टिप्पणी करने, समुदाय, जाति या धर्म के आधार पर मतदाताओं को लुभाने या गलत सूचना फैलाने पर रोक होगी।

आचार संहिता बृहस्पतिवार रात से प्रभावी हुआ। इसे चुनाव की घोषणा से एक दिन पहले 10 मार्च से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के परिसर में प्रभावी आंशिक आचार संहिता की निरंतरता में लागू किया गया है। चुनाव कार्यक्रम के तहत मतों की गिनती 24 मार्च को होगी, जिसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।

ऐसे है नियन 

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) चुनाव समिति द्वारा जारी नियमों में कहा गया, ‘‘सभी उम्मीदवारों को उन गतिविधियों में शामिल होने से प्रतिबंधित किया जाएगा जिन्हें भ्रष्ट आचरण माना जाता है जैसे कि मतदाताओं को रिश्वत देना, मतदाताओं को डराना, फर्जी मतदाता बनाना, दुष्प्रचार, या मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में प्रचार करना।”

सम्बंधित ख़बरें

कर्तव्य पथ पर नहीं ले जा सकेंगे ये सामान, गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली पुलिस ने जारी की लिस्ट

दिल्ली में एक और मस्जिद के पास चलेगा बुलडोजर? फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास कार्रवाई पर मच चुका है बवाल

गणतंत्र दिवस पर चीलों को चिकन की दावत देगी सरकार, क्यों लिया ये अनोखा फैसला?

दिल्ली में मस्जिद के पास चला बुलडोजर…तो पाकिस्तान को लगी मिर्ची, बोला- खतरे में मुस्लिम इमारतें

नियमों के मुताबिक कोई भी संगठन प्रति उम्मीदवार अधिकतम पांच हजार रुपये की राशि ही व्यय कर सकता है। कोविड-19 महामारी के कारण चार साल के अंतराल के बाद जेएनयूएसयू का चुनाव हो रहा है। आखिरी बार 2019 में विश्वविद्यालय के छात्रसंघ का चुनाव कराया गया था।  

(एजेंसी)

Student union elections in jnu on march 22 model code of conduct implemented

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 16, 2024 | 02:48 PM

Topics:  

  • Delhi News
  • JNU Election

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.