Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राज्य सचिवालय और विधानसभा को बनाया जाएगा प्लास्टिक मुक्त: मुख्यमंत्री धामी

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Jun 05, 2022 | 04:54 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कहा कि राज्य सचिवालय और विधानसभा को प्लास्टिक मुक्त बनाया जायेगा और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर यहां अपने आवास के समीप कैंट रोड पर वृक्षारोपण करने के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी शहरों में स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। इस संबंध में उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत देहरादून से की जाए और उसके बाद अन्य शहरों में भी स्वच्छता अभियान चलाये जाएं।   

धामी ने जिलाधिकारियों से प्रत्येक जिले में 75 आर्द्रभूमियों की पहचान कर उनका जीर्णोद्धार भी करने को कहा। उन्होंने वर्षा जल संचयन, सौर ऊर्जा, पर्यावरण पर्यटन की दिशा में भी विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई। उत्तराखंड को प्रकृति का वरदान और जैव विविधताओं से भरपूर प्रदेश बताते हुए धामी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध जल, हवा, मिट्टी और पर्यावरण मिले, इसके लिए पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण पर सभी को विशेष ध्यान देना होगा।   

सम्बंधित ख़बरें

CBI करेगी अंकिता भंडारी केस की जांच, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की सिफारिश, अब सामने आएगा VIP का नाम?

अंकिता भंडारी के माता-पिता से मिले CM पुष्कर सिंह धामी, न्याय का दिया भरोसा, कहा- ‘सरकार आपके साथ’

हरिद्वार में लागू हो मक्का मदीना जैसा नियम…साध्वी ने कर दी ऐसी डिमांड, जिससे डोल उठेगा ब्रह्मांड?

कौन है वो ‘VIP’? अंकिता हत्याकांड पर CM का बड़ा बयान; क्या अब होगा गुनहगार का खुलासा- VIDEO

मुख्यमंत्री ने तापमान में वृद्धि एवं नीचे आते जल स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जल संचय एवं जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने की दिशा में कार्य किये जाने चाहिए। इस संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में शुरू की गयी अमृत सरोवर योजना का भी जिक्र किया। धामी ने कहा कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम ‘केवल एक पृथ्वी’ है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी ने हमें सब कुछ दिया है और हमें प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना होगा।  

हाल ही में चंपावत से विधायक चुने गए धामी ने विशेष रूप से चंपावत का जिक्र करते हुए कहा कि उसे ‘वोकल फॉर लोकल’ आधारित आर्थिकी एवं पारिस्थितिकी के रूप में खड़ा किया जायेगा ताकि हिमालय के लिए यह एक मॉडल बन सके। इस मौके पर उन्होंने उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा प्रकाशित ‘वार्षिक जल गुणवत्ता रिपोर्ट 2021′ का भी विमोचन किया। (एजेंसी)

State secretariat and assembly will be made plastic free chief minister dhami

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 05, 2022 | 04:54 PM

Topics:  

  • Plastic Free
  • Pushkar Singh Dhami

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.