Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शिवसेना की उपनेता ने एकनाथ शिंदे गुट से कहा, शिवसैनिकों की भावनाओं से न खेलें

  • Written By: रवि शुक्ला
Updated On: Aug 01, 2022 | 05:20 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

ठाणे: शिवसेना की नव नियुक्त उपनेता अनीता बिरजे ने सोमवार को प्रतिद्वंद्वी एकनाथ शिंदे गुट के नेताओं से सोमवार को कहा कि वे शिवसैनिकों की भावनाओं से न खेलें। बिरजे महाराष्ट्र के ठाणे शहर में आनंद आश्रम में शिवसेना के दिवंगत वरिष्ठ नेता आनंद दिघे को श्रद्धांजलि देने के बाद मीडिया से बात कर रही थीं, जहां सैड़कों शिवसैनिक समर्थन दिखाने के लिए जमा हो गए।

दिघे की करीबी सहयोगी रहीं बिरजे को रविवार को उद्धव ठाकरे नीत गुट का उपनेता नियुक्त किया गया था। वह शिवसेना की महिला इकाई की प्रमुख थीं। वहीं आनंद दिघे के भतीजे केदार को पार्टी की ठाणे इकाई का प्रमुख नियुक्त किया गया था। बिरजे ने कहा कि पार्टी में विद्रोह के बाद शिवसैनिक भ्रमित थे, लेकिन नए नेताओं की नियुक्ति की घोषणा के बाद वे जिले और राज्य में नागरिकों के लिए काम करने के लिए खुले तौर पर सामने आए हैं। उन्होंने कहा, “ हम दिवंगत शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे द्वारा तय किए गए मार्ग पर चलेंगे, जिसमें 80 फीसदी सामाजिक कार्य और 20 प्रतिशत राजनीति होती है।”

पार्टी नेता ने कहा कि प्रतिद्वंद्वी समूह के नेताओं को शिवसैनिकों की भावनाओं से नहीं खेलना चाहिए और अगर ऐसा करने की कोशिश की गई तो वे जवाब देंगे। केदार दिघे और ठाणे से सांसद राजन विचारे भी इस मौके पर मौजूद थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए विचारे ने कहा कि बागियों को पार्टी में अपनी स्थिति के बारे में नहीं भूलना चाहिए और अन्य को परेशान किए बिना अपना काम करना चाहिए। 

सम्बंधित ख़बरें

Masoud Pezeshkian ने अमेरिकी जनता को लिखी भावुक चिट्ठी, ट्रंप को लगाई फटकार, कहा- इजरायल का प्रॉसी बना गया US

Ramayana के ‘लक्ष्मण’ रवि दुबे ने पत्नी सरगुन से छिपाई थी कास्टिंग, बॉलीवुड डेब्यू को लेकर बढ़ी उत्सुकता

Zone Election: नागपुर मनपा में अब ‘मिनी महापौर’ भी महिलाएं! 10 जोन के लिए 16 अप्रैल को होंगे चुनाव

Navi Mumbai में 43 हजार से ज्यादा घर खाली, खरीदारों की कमी से बढ़ी चिंता

Shiv sena deputy leader told eknath shinde faction dont play with the feelings of shiv sainiks

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2022 | 05:20 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.