रवि दुबे (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Ramayana के ‘लक्ष्मण’ रवि दुबे ने पत्नी सरगुन से छिपाई थी कास्टिंग, बॉलीवुड डेब्यू को लेकर बढ़ी उत्सुकता

Ramayana Movie Teaser: ‘रामायण’ में लक्ष्मण बने रवि दुबे ने अपनी कास्टिंग पत्नी सरगुन मेहता से छिपाकर रखी थी। टीजर हनुमान जयंती पर रिलीज़ हो रहा है। रणबीर कपूर राम के रोल में नजर आएंगे।

सोनाली झा

Ravi Dubey Laxman Role In Ramayana: रामायण को लेकर फैंस का इंतजार अब और तेज हो गया है। फिल्म का टीजर हनुमान जयंती के खास मौके पर रिलीज़ किया जा रहा है, जिसमें रणबीर कपूर के भगवान राम के किरदार की पहली झलक देखने को मिलेगी। इससे पहले लॉस एंजिल्स और न्यूयॉर्क में इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग हो चुकी है, जहां इसे शानदार रिस्पॉन्स मिला।

इस मेगा बजट फिल्म में रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। खास बात यह है कि यह उनके बॉलीवुड करियर की शुरुआत भी होगी। टीवी इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बना चुके रवि अब बड़े पर्दे पर एक अहम पौराणिक किरदार निभाते दिखेंगे, जिसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। रवि दुबे की इस बड़ी फिल्म को लेकर सबसे चौंकाने वाली बात उनकी पत्नी सरगुन मेहता का खुलासा रहा।

काम पर जा रहा हूं कहकर टालते रहे सवाल

रवि दुबे ने बताया कि उन्हें रवि के इस प्रोजेक्ट के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी। यहां तक कि जब फिल्म से जुड़ी खबरें सामने आने लगीं, तब भी रवि ने इस पर घर में कोई चर्चा नहीं की। सरगुन ने बताया कि जब भी वह रवि से उनके काम के बारे में पूछतीं, तो वह सिर्फ इतना कहते काम पर जा रहा हूं। उन्होंने कभी यह नहीं बताया कि वह किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। यहां तक कि सरगुन को इस बारे में दूसरों से पता चला और उन्होंने खुद भी सीधे रवि से पूछने से परहेज किया।

जिज्ञासा में ड्राइवर से पूछ बैठीं सवाल

आखिरकार सरगुन की जिज्ञासा इतनी बढ़ गई कि उन्होंने एक-दो बार ड्राइवर से ही सेट के माहौल के बारे में पूछ लिया। इस पर रवि ने मजाक में कहा कि वह उनके बारे में नहीं, बल्कि रणबीर कपूर के बारे में ज्यादा जानना चाहती थीं। फिल्म में साई पल्लवी सीता, यश रावण और सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा अरुण गोविल, कुणाल कपूर और अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी पहला पार्ट दिवाली पर और दूसरा 2027 में।

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध