Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जीते जी नर्क भोग रहे लालजी पाड़ा के निवासी? सड़क पर बह रही मलमूत्र की नदी, मनपा की लापरवाही !

  • By अनिल सिंह
Updated On: Mar 21, 2024 | 05:12 PM
Follow Us
Close
Follow Us:
रितेश तिवारी@नवभारत 
मुंबई: बृहनमुंबई महानगरपालिका के स्वच्छता अभियान को ये तस्वीर मुंह चिढ़ाते हुए नज़र आ रही है। एशिया कि सबसे अमीर महानगर पालिका के अन्तर्गत स्वच्छ भारत मुहिम की धज्जियां उड़ाई जा रही है। उपनगर मुंबई के कई इलाकों में गंदगी का भरमार लगा हुआ है। इस तरह के नर्क की सुध लेने वाला कोई भी नहीं है। इसी क्रम में बात करें कांदिवली पश्चिम लालजी पाड़ा (Lalji Pada) की, स्लम क्षेत्र से होकर स्टेशन जाने वाले जवाहर लाल राम सुमेर यादव मार्ग की हालत बेहद ख़राब है। सड़क इन दिनों मल मूत्र की गंदगी (Sewage Water) से भरा हुआ है। जिसके चलते आसपास के इलाकों में मलेरिया, डेंगू, टायफाइड जैसे बीमारियों का खतरा और भी बढ़ गया है। जिसका संज्ञान लेने वाला कोई भी नहीं। लोगों का कहना है कि वो यहां जीते जी नर्क भोग रहे हैं। मनपा की लापरवाही से जनता त्रस्त हो चुकी है। 
 
नाक बंद कर सड़क से गुजरते हैं राहगीर और विद्यार्थी   
लालजी पाड़ा का यह मार्ग स्थानीय नागरिकों के लिए मुख्य मार्ग माना जाता है। यह मार्ग भाजी मार्केट, कांदिवली स्टेशन, ईरानीवाड़ी को भी कनेक्ट करता है। इस मार्ग पर दो विद्यालय भी है। जहां विद्यार्थियों की परीक्षा चल रही है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता कि प्रतिदिन इस रास्ते से बड़े पैमाने पर लोगों का आवागमन बना रहता है। ऐसे में विद्यार्थियों समेत राहगीरों को भी नाक दबाकर बदबूदार सड़क से गुजरना पड़ता है। यह रास्ता स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। 
 
 
मनपा अधिकारी नहीं दे रहे जवाब 
स्थानीय रहवासी बताते हैं कि पिछले 8 दिनों से गंदगी व बदबू बुरी तरह फैल चुकी है। जो लोगो के लिए असहनीय है, लोगों ने इसकी शिकायत मनपा प्रशासन से भी की है लेकिन अभी तक इसकी सुध ना तो मनपा ने ली है और ना ही नेताओं ने। स्थानीय जनता जाए तो जाए कहां? वहीं इस बारे मनपा का कोई भी अधिकारी कुछ भी कहने से कतरा रहा है। 
 
मनपा पर कार्रवाई की मांग 
कमलेश यादव (भाजपा पूर्व नगरसेवक मनपा) ने बताया, मनपा प्रशासन निसक्रिय है, मनपा को आम जनता की परवाह नहीं है। अपनी नैतिक जिम्मेदारी से विमुख हो रही है। मनपा पर कारवाई होनी चाहिए। हालांकि यह मेरा वार्ड नहीं है फिर भी मैं जनता के लिए यह कार्य करूंगा और मनपा अधिकारियों पर कार्रवाई भी की मांग करता हूं। 

सफाई के बाद सड़क पर छोड़ दी गंदगी 
गोविंद गुप्ता (स्थानीय नागरिक) ने कहा, इस मार्ग से सटे इमारत की सीवर लाइन लीकेज होने के कारण इमारत के मल मूत्र सड़क पर आ रहे हैं। वहीं पास के नाले की सफाई के बाद मनपा ने नाले की गंदगी का कचरा भी सड़क पर ही छोड़ दिया है। जिसकी वजह से पिछले कई दिनों से गंदगी पसरी हुई है, बच्चों और नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

राजकुमार यादव (उत्थान फाउंडेशन) ने बताया, पिछले कई दिनों से गंदगी फैली हुई है, मजबूर हम लोगों को इस मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है, प्रशासन से निवेदन है जो मनपाकर्मी अपना कार्य सही से नहीं करते है, उन्हें निलंबित कर देना चाहिए। 

Sewage water stagnating on road in lalji pada kandivali west mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 21, 2024 | 05:12 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

तीनों फॉर्मेट में शुभमन गिल ने जीता दिल, इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में हासिल की बड़ी उपलब्धि

2

Navi Mumbai International Airport पर तीसरे रनवे की तैयारी, सिडको ने स्टडी प्रोसेस शुरू किया

3

सारंगवाड़ी प्रोजेक्ट में बड़ा घोटाला, 16 करोड़ का काम 280 करोड़ तक कैसे पहुंचा? SIT जांच के आदेश

4

17 साल बाद मुंबई क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा मुलुंड मर्डर का फरार आरोपी, रावली कैंप से हुआ गिरफ्तार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.