- Hindi News »
- State »
- Rajasthan Demand Of Chief Minister Ashok Gehlot Central Government Should Bring Law To Give Social Security
राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मांग, ‘सामाजिक सुरक्षा देने के लिए कानून लाए केंद्र सरकार
- Written By: वैष्णवी वंजारी

File Pic
जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार से लोगों को सामाजिक सुरक्षा मुहैया कराने के लिए कानून बनाने की मांग की है। गहलोत ने कहा, “देशवासियों के लिए सामाजिक सुरक्षा का अधिकार होना चाहिए। केंद्र को लोगों, चाहे वे बेसहारा हो, अकेली महिलाएं हों, बुजुर्ग हों या मजदूर हों, को सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देने के लिए एक कानून लाना चाहिए।” गहलोत ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि चाहे शिक्षा का अधिकार हो, सूचना का अधिकार हो, मनरेगा हो या खाद्य सुरक्षा अधिनियम हो… तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार ने लोगों को अधिकार देने के युग की शुरुआत की थी और देश की जनता को सामाजिक सुरक्षा का अधिकार दिया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा, “मशीनों का अपना महत्व है लेकिन मानव श्रम बहुत महत्वपूर्ण है और यह सरकारों का कर्तव्य है कि वे उनकी देखभाल करें। जब वे बुजुर्ग हो जाते हैं और काम करने में सक्षम नहीं रहते तो उन्हें समस्या होती है। यहीं पर उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने में सरकार की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है।”
सम्बंधित ख़बरें
केंद्र सरकार सबसे बड़ा मुकदमेबाज, आखिर मोदी सरकार पर क्यों भड़का सुप्रीम कोर्ट? ठोक दिया ₹25 हजार का जुर्माना
राजस्थान में फर्जी MBBS डिग्री रैकेट का पर्दाफाश… 20-25 लाख में बन रहे थे नकली डॉक्टर
RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड का आया रिजल्ट, 99.8% के साथ दीपिका बनीं टॉपर, इस लिंक से चेक करें नतीजे
राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कल होगा जारी: जानें कब और कैसे देखें अपना स्कोर ऑनलाइन
उन्होंने कहा कि लोगों को सामाजिक सुरक्षा का अधिकार मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की सरकार ने मानवीय दृष्टिकोण के साथ कई पहल की हैं जिनमें राज्य कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने की बजट घोषणा, सभी सरकारी अस्पतालों में आईपीडी और ओपीडी में मुफ्त इलाज, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा के तहत बीमा राशि को 5 लाख रुपये से 10 लाख रुपये करना शामिल है।
मुख्यमंत्री ने बजट 2022-23 में इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना की घोषणा का जिक्र करते हुए कहा कि इसके तहत राज्य के ग्रामीण इलाकों की तरह शहरी क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों को भी 100 दिन का रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा, “चाहे स्वास्थ्य हो, रोजगार या कृषि क्षेत्र … राज्य सरकार पिछले तीन साल से नियमित कदम उठा रही है। कोरोना महामारी के दौरान, हमने तुंरत बेसहारा परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए पहल की। इसके तहत लॉकडाउन के दौरान 33 लाख असहाय परिवारों को 5500 रुपये किस्तों में दिए गए जिस पर करीब 1800 करोड़ रुपये व्यय हुए।”
उन्होंने कहा कि इसके अलावा ‘मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना’ में अनाथ बच्चों व अपने पति गंवाने वाली महिलाओं को विशेष पैकेज दिया गया है। उनके मुताबिक इस मद में अब तक लगभग 100 करोड़ रुपये की राशि व्यय की गई है। पैकेज के तहत कोरोना संक्रमण के कारण अपने पति को खोने वाली महिलाओं को एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि और 1,500 रुपये प्रति माह की पेंशन प्रदान की जाती है और ऐसी महिलाओं के बच्चों के लिए प्रति बच्चा 1,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने कोरोना महामारी के कारण अपने माता पिता गंवाने वाले बच्चों के लिए तत्काल अनुदान के रूप में एक लाख रुपये का प्रावधान किया और इन बच्चों को 18 वर्ष की आयु तक 2,500 रुपये प्रति माह, 18 वर्ष पूरा होने पर 5 लाख रुपये की सहायता तथा उच्च माध्यमिक स्तर तक निशुल्क शिक्षा का प्रावधान किया है। गहलोत ने कहा, “कल्याणकारी राज्य की अवधारणा के तहत अपने नागरिकों की देखभाल करना सरकार का कर्तव्य है।” (एजेंसी)
Rajasthan demand of chief minister ashok gehlot central government should bring law to give social security
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वैशाख में किस दिन है शिवरात्रि? नोट कीजिए सटीक तिथि और मुहूर्त
Apr 06, 2026 | 04:42 PM‘मैं और सीजन खेलता…’, Ashwin ने IPL से संन्यास लेने की वजह का किया खुलसा
Apr 06, 2026 | 04:41 PMसंगमनेर में केमिकल से प्रदूषित हुई प्रवरा नदी, देवगांव के कुएं में मिलीं मरी मछलियां
Apr 06, 2026 | 04:37 PMक्या सुनेत्रा पवार की अपील पर पीछे हटेगी कांग्रेस? खरगे से संपर्क की कोशिश, बारामती में सस्पेंस बरकरार
Apr 06, 2026 | 04:37 PM‘कुछ लोग आरोप लगाकर अपना करियर बनाते हैं’, SG तुषार मेहता का तंज; शराब नीति मामले में CBI को हाईकोर्ट का नोटिस
Apr 06, 2026 | 04:37 PMजीवन की हर समस्या का एक ही उपाय, बस नाम जप और मिल जाएगा सुकून
Apr 06, 2026 | 04:28 PMपरिवारवाद या राजनीतिक विरासत? सियासी अखाड़े में बृजभूषण सिंह की बेटी शालिनी सिंह! नोएडा से लड़ सकती हैं चुनाव
Apr 06, 2026 | 04:15 PMवीडियो गैलरी

‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM














