- Hindi News »
- State »
- Rahul Gandhi Addresse Rally In Haryana
मोदी ने जवानों को मजदूर में बदला, सत्ता में आए तो कूड़ेदान में फेंक देंगे अग्निवीर योजना : राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को हरियाणा में अपनी पहली जनसभा को संम्बोधित किया। इस दौरान रैली को संम्बोधित करते हुए राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर बरसे। राहुल गांधी ने कहा कि अगर 'इंडिया' गठबंधन सत्ता में आया तो अग्निवीर योजना को खत्म कर दिया जाएगा और इसे कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा।
- Written By: रीना पंवार

रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
महेंद्रगढ़ (हरियाणा) : आगामी 25 मई को हरियाणा में सभी 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है जिसे लेकर सभी दलों ने यहां अपने-अपने चुनाव प्रचार तेज कर दिए हैं। इस क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को हरियाणा में अपनी पहली जनसभा को संम्बोधित किया। इस दौरान रैली को संम्बोधित करते हुए राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर बरसे। राहुल गांधी ने कहा कि अगर ‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आया तो अग्निवीर योजना को खत्म कर दिया जाएगा और इसे कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री पर हिन्दुस्तान के जवानों को मजदूरों में बदलने का आरोप लगाते हुए मोदी की आलोचना की।
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मोदी ने हिन्दुस्तान के जवानों को मजदूरों में बदल दिया है। राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा, ”वे कहते हैं कि शहीद दो तरह के होंगे – एक सामान्य जवान और अधिकारी जिन्हें पेंशन, शहीद का दर्जा, सारी सुविधाएं मिलेंगी और दूसरी तरफ गरीब परिवार का व्यक्ति जिसे अग्निवीर नाम दिया गया है। अग्निवीरों को न शहीद का दर्जा मिलेगा, न पेंशन और न ही कैंटीन की सुविधा मिलेगी।”
चरखी दादरी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही सबसे पहले किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा और महिलाओं के खाते में हर माह 8500 रुपये की राशि जमा की जाएगी। राहुल गांधी चरखी दादरी में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी राव दान सिंह के समर्थन में मतदान की अपील करने पहुंचे। अपने करीब आधे घंटे के संबोधन में वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर बरसे। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने किसानों के मुद्दे पर भी प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। अग्निवीर योजना को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की आलोचना करते हुए राहुल गांधी ने दावा किया कि यह सेना की योजना नहीं बल्कि मोदी की योजना है, सेना ऐसा नहीं चाहती।
सम्बंधित ख़बरें
BJP Office Blast मामले में CCTV वीडियो से हुआ बड़ा खुलासा, बाइक सवार हमलावरों को पुलिस ने दबोचा
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
बिजनौर में वर्दी का खौफनाक चेहरा, BJP के पूर्व सांसद के सामने व्यापारियों को पुलिस ने टांग पकड़कर घसीटा- VIDEO
केरल चुनाव: CM विजयन के गढ़ में सुरेश गोपी का रोड शो, NDA के पक्ष में बनाया माहौल; लोगों का दिखा हुजूम
राहुल गांधी ने रैली में कहा कि जब इंडिया (इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस) की सरकार बनेगी तो वे अग्निवीर योजना को कूड़ेदान में फेंक देंगे। मोदी ने 22 अरबपतियों का 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर दिया। वहीं, किसानों का कर्ज माफ करने को लेकर मोदी का कहना है कि इससे किसानों की आदत बिगड़ जाएगी। राहुल गांधी ने कहा कि जितना मोदी सरकार ने अरबपतियों का कर्जा माफ किया है, उतना ही कर्ज कांग्रेस सरकार बनने पर किसानों का माफ करेगी और साथ ही कर्ज माफी कमिशन भी लाया जाएगा। महिला मतदाताओं को लेकर हुए राहुल गांधी ने कहा कि हर माह प्रत्येक महिला के खाते में 8500 रु डाले जाएंगे।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा प्रदेश के प्रत्येक गरीब की सूची बनाई जाएगी और उसे परिवार की महिला को आर्थिक मदद तब तक दी जाएगी जब तक परिवार की आर्थिक हालत सुधर नहीं जाती। कांग्रेस नेता ने पार्टी की सरकार बनने पर आशा वर्करों की तनख्वाह दोगुनी करने, मनरेगा मजदूरी 250 से बढ़ाकर 400 रुपये और 30 लाख युवाओं को नौकरी देने तथा ग्रेजुएट युवाओं के खातों में भी हर माह 8500 रुपये डालने संबंधी पार्टी के घोषणापत्र में किए गए वादों को दोहराया ।
राहुल गांधी की जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अलावा वरिष्ठ नेता किरण चौधरी व पूर्व सांसद श्रुति चौधरी भी पहुंचीं। भिवानी -महेंद्रगढ़ सीट पर कांग्रेस के राव दान सिंह के मुकाबले में भाजपा ने मौजूदा सांसद धर्मबीर सिंह को मैदान में उतारा है। प्रदेश की सभी दस लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान होगा।
(एजेंसी)
Rahul gandhi addresse rally in haryana
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ramtek के प्राचीन ‘तिलभांडेश्वर मंदिर’ पर गिरी बिजली, शिखर से जमीन तक फटी दीवारें, तस्वीर देख रह जाएंगे दंग
Apr 03, 2026 | 09:27 AMAbhishek Sharma पर BCCI ने लगाया जुर्माना साथ ही दी एक और सजा, KKR के खिलाफ ऐसा क्या किया कि भड़क गए रेफरी?
Apr 03, 2026 | 09:19 AMशिवसेना UBT में फूट: उद्धव ठाकरे की वापसी कांग्रेस पर निर्भर, BJP प्रवक्ता नवनाथ बन का बड़ा हमला
Apr 03, 2026 | 09:13 AMमहाराष्ट्र में एक साथ 25 IAS अफसरों का तबादला, महकमे में मची हलचल, जानें किसे मिला कौन-सा पद, देखें लिस्ट
Apr 03, 2026 | 09:11 AMCareer Warning: टैलेंट होने के बावजूद क्यों पीछे रह जाते हैं आप? एबिलिटी नहीं यह एक कमी छीन रही है आपका हक!
Apr 03, 2026 | 09:10 AMDonald Trump ने फोड़ा टैरिफ बम…फार्मा इंडस्ट्री पर लगा दिया 100 प्रतिशत टैरिफ, भारत की बढ़ी टेंशन
Apr 03, 2026 | 09:08 AMBJP Office Blast मामले में CCTV वीडियो से हुआ बड़ा खुलासा, बाइक सवार हमलावरों को पुलिस ने दबोचा
Apr 03, 2026 | 09:03 AMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM











