- Hindi News »
- State »
- Pune Girl Kidnapped By Friends And Murdered In Ahmednagar
पुणे से युवती को दोस्तों ने किया किडनैप, अहमदनगर में गला घोंट कर उतारा मौत के घाट
- Written By: वैष्णवी वंजारी

नागपुर में शख्स की हत्या (कांसेप्ट फोटो)
पुणे: महाराष्ट्र (Maharashtra News) के पुणे (Pune girl kidnapped) से 30 मार्च को लापता हुई इंजीनियरिंग की 22 वर्षीय छात्रा की राज्य के अहमदनगर (Ahmednagar Murder) जिले में हत्या किए जाने का पता चला है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने रविवार को बताया कि कॉलेज में उसके एक मित्र समेत तीन लोगों ने कथित तौर पर फिरौती के लिए उसका अपहरण कर लिया था और उन्होंने बाद में उसका गला घोंट दिया।
उन्होंने बताया कि युवती का शव रविवार को अहमदनगर में मिला और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने कहा, ‘‘छात्रा यहां वाघोली इलाके के एक कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी। कॉलेज में पढ़ने वाला उसका एक पुरुष मित्र और दो अन्य लोग 29 मार्च को उससे मिले और उन्होंने बाद में उसे उसके छात्रावास में छोड़ दिया। वे 30 मार्च को उसे अहमदनगर ले गए। उन्होंने उसके माता-पिता से नौ लाख रुपये की फिरौती मांगी। फिर उन्होंने उसका गला घोंट दिया, शव को अहमदनगर के बाहरी इलाके में दफना दिया।”
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने छात्रा के मोबाइल फोन का सिम कार्ड निकाल लिया। अधिकारी ने बताया कि छात्रा के परिवार के सदस्य उससे संपर्क नहीं कर पा रहे थे, इसलिए वे कॉलेज और छात्रावास गए, लेकिन जब उन्हें छात्रा वहां नहीं मिली, तो उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।
सम्बंधित ख़बरें
नाबालिग छात्र की शिकायत पर बेरहम पिता पर एफआईआर, बेटे को कपड़ा प्रेस की इस्त्री से देता था चटके
Nashik Crime: पुलिस बनकर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार; 30 लाख के आभूषण जब्त
पुणे में कांग्रेस प्रवक्ता पर हमला: रिवॉल्वर तानने के आरोप से मचा हड़कंप, पुलिस कमिश्नर से की शिकायत
साजिद पठान को बिश्नोई गैंग की धमकी, 10 करोड़ की फिरौती मांगी, विधायक बोले -स्पीकर ने मुझे बोलने नहीं दिया
उन्होंने बताया कि बाद में आरोपी ने उसके माता-पिता को संदेश भेजकर नौ लाख रुपये की फिरौती मांगी। उन्होंने कहा कि इसके बाद परिवार ने पुलिस को सतर्क किया, जिसने तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से तीन आरोपियों का पता लगाया। अधिकारी ने बताया कि पकड़े जाने के बाद तीनों लोगों ने पुलिस को अपने किए अपराध के बारे में बताया।
उन्होंने कहा, ‘‘हमने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।”
(एजेंसी)
Pune girl kidnapped by friends and murdered in ahmednagar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ICC T20 WC 2026: इंग्लैंड से हारकर फंसा पाकिस्तान, अब सेमीफाइनल में पहुंचने का ये है ‘कुदरत का निजाम’
Feb 24, 2026 | 11:47 PMदिल्ली के उद्यमी का दावा: ‘मेरे ट्रक ड्राइवर कई सॉफ्टवेयर इंजीनियर से ज्यादा बचत करते हैं’
Feb 24, 2026 | 11:14 PMबल्ले ने उगली आग और रच दिया इतिहास, PAK के खिलाफ हैरी ब्रूक ने जड़ा तूफानी शतक, ऐसा करने वाले पहले कप्तान बने
Feb 24, 2026 | 11:05 PMजयपुर में मॉडिफाइड फॉर्ड जीप की शाही सवारी वायरल, सफेद थार समझ बैठे लोग
Feb 24, 2026 | 11:02 PMT20 WC 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी इंग्लैंड, हैरी ब्रूक के शतक के आगे पस्त हुआ पाकिस्तान
Feb 24, 2026 | 10:30 PMये चार पौधे बदल देंगे आपकी किस्मत! घर की इस दिशा में लगाएं
Feb 24, 2026 | 10:30 PMगोंदिया-जबलपुर रेल ट्रैक डबलिंग के लिए 5,236 करोड़ मंजूर, मोदी कैबिनेट की स्वीकृति
Feb 24, 2026 | 10:16 PMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM














