Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोवा में दिखा प्रियंका वाड्रा का अलग अंदाज; आदिवासी महिलाओं के साथ मिलकर किया लोक नृत्य, साथ खाया खाना

  • Written By: रवि शुक्ला
Updated On: Dec 10, 2021 | 06:19 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

पणजी: गोवा विधानसभा चुनाव (Goa Assembly Election 2022) के लिए कांग्रेस (Congress) ने अपनी कमर कस ली है। इसी क्रम में शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा (Priyanka Vadra) दिवसीय गोवा दौरे पर पहुंची। जहां उन्होंने आदिवासी महिलाओं से  मुलाकात करने के साथ साथ लोगों को संबोधित भी किया। वहीं इस दौरान उनका एक अलग अंदाज भी देखने को मिला। जहां उन्होंने महिलाओं के साथ लोक नृत्य किया और साथ में खाना भी खाया। 

सरकार बनी तो महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण 

महिलाओं को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा, “अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो, सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।” कांग्रेस नेता ने कहा कि विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा, ”आपको अपने पर्यावरण,जल, समुद्र, कृषि को बचाना होगा। आपको सोचना होगा कि कौन सी पार्टी आपके लिए काम करेगी।”

लोक नृत्य कलाकार एमिलिया फर्नांडिस से भी मुलाकात

सम्बंधित ख़बरें

कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने दिखाया बड़ा दिल, शिवराज सिंह के खिलाफ सभी मानहानि केस लिए वापस

कांग्रेस को बड़ा झटका… नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा में होंगे शामिल, इस मुस्लिम नेता का बसपा सरकार में था दबदबा

भारत के बंटवारे की साजिश रच रहे राहुल गांधी? भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लगाए गंभीर आरोप

कार्यकर्ताओं के बीच ये हॉलीवुड हीरो कौन? जयवर्धन सिंह के साथ जीतू पटवारी का मजाकिया अंदाज वायरल, देखें VIDEO

इसी के साथ वह गोवा की प्रसिद्ध लोक नृत्य कलाकार एमिलिया फर्नांडिस से भी मुलाकात की। एमिलिया फर्नांडिस गोवा की बेहद प्रसिद्ध लोक नृत्य कलाकार हैं। एमिलिया प्रियंका के साथ साथ पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी एवं श्रीमती इंदिरा गांधी से भी मिल चुकी हैं।

बाहरी पार्टियों से सावधान 

गांधी ने सभा में अपने संक्षिप्त संबोधन में आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए कहा, ”इस बार जब आप मतदान करने जाएं तो सबसे पहले अपने बारे में, अपने राज्य और अपने परिवार के बारे में सोचें। उस पार्टी को वोट दें जो आपके मुद्दों का समाधान करेगी।” उन्होंने कहा, ”कई पार्टियां बाहर से आएंगी। इन दिनों नयी पार्टियां आ रही हैं।” 

Priyanka vadras different style seen in goa folk dance performed with tribals women ate food together

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 10, 2021 | 06:19 PM

Topics:  

  • Congress
  • Priyanka Vadra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.