- Hindi News »
- State »
- Politics Of Linking Started After 2014 Cm Yogi
2014 के बाद शुरू हुई जोड़ने की राजनीति: सीएम योगी
- Written By: प्रभाकर दुबे

Representative Pic
शाहजहांपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कहा है कि 2014 के पहले इस देश में तोड़ने और बांटने वाली शक्तियां प्रभावी थीं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने देश की राजनीति को “जोड़ने” की दिशा दी। प्रदेश के सबसे लंबे “गंगा एक्सप्रेस-वे” (Ganga Express Way)के शिलान्यास के अवसर पर सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि 2014 से पहले जो नारे लगते थे घोषणाएं होती थीं वह चुनाव तक सीमित रहती थी, लेकिन 2014 के बाद अब जोड़ने का काम हो रहा है। आजादी के बाद जिन मुद्दों से दूरी बनाई गई उन सबको महत्व देने का काम पीएम मोदी ने किया है। जोड़ने की इस नई राजनीति का प्रतिफल है कि आज किसान, नौजवान, श्रमिक, मातृशक्ति सबका सम्मान हो रहा है।
शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री मोदी का अभिनन्दन करते हुए सीएम योगी ने कहा कि हम सबका सौभाग्य है कि शाहजहांपुर की धरती रामप्रसाद बिसमिल्ल से लेकर परमवीर चक्र विजेता की भी धरती है। प्रधानमंत्री के हाथों गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास प्रदेश के विकास में नवीन आयाम जोड़ने वाला है। सीएम योगी ने कहा कि यूपी के अंदर 1947 से 2017 तक एक एक्सप्रेसवे बना था लेकिन उससे बाद तक छह एक्सप्रेस-वे बन रहे हैं। आज यूपी की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने का काम हो रहा है। पहली बार श्रमिक सम्मान प्राप्त कर रहा है किसान सम्मान प्राप्त कर रहा है। काशी विश्वनाथ धाम में भगवान शिव की पूजा के बाद श्रमिकों के अभिनंदन ने हर किसी को अभिभूत किया तो प्रयागराज कुंभ का संदर्भ देते हुए सीएम ने जनता को प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छताकर्मियों का पैर धोना कभी भुलाया न जा सकेगा।
आजादी के बाद देश ने पहली बार ऐसे ‘प्रधानमंत्री’ को देखा है… pic.twitter.com/AGOzgXOYRa — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 18, 2021
इन 12 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेस-वे
594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण में 36,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी। एक्सप्रेस-वे पर वायु सेना के विमानों के आपातकालीन टेक-ऑफ और लैंडिंग में सहायता के लिए 3.5 किमी की हवाई पट्टी भी होगी। यह एक्सप्रेसवे 12 जनपद मेरठ, हापुड़, बुलन्दशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ और प्रयागराज से होकर गुजरेगा। यह एक्सप्रेसवे 6 लेन का होगा जिसे बाद में बढ़कर 8 लेन तक किया जा सकेगा। इस एक्सप्रेसवे के लिए अब तक लगभग 94 फीसदी जमीन अधिग्रहित की जा चुकी है। एक्सप्रेस-वे परियोजना में लगभग 140 नदी/धारा/नहर/नाला, शामिल हैं। इसके अलावा इस एक्सप्रेस-वे पर 07 रेलवे ओवरब्रिज, 14 बड़े पुल, 126 छोटे पुल, 375 अंडरपास, 17 स्थानों पर इंटरचेंज और 15 रैम्प टोल प्लाजा का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। एक्सप्रेस-वे के निर्माण से रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। अनुमान के मुताबिक, इस एक्सप्रेस-वे परियोजना के निर्माण के दौरान लगभग 12 हजार व्यक्तियों को अस्थायी रूप से नियोजित किया जाएगा, जबकि टोल प्लाजा के निर्माण से लगभग 100 व्यक्तियों को स्थायी नौकरी मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
UP News: प्रदेश को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण
बंगाल चुनाव: ‘बढ़िया बनाइए…’, PM Modi ने चुनावी रण के बीच लिया झालमुड़ी का आनंद, देखें VIDEO
बंगाल चुनाव: जनसभा में अचानक भावुक हुए PM Modi, एसपीजी को दिए यह निर्देश; जानें क्या थी वजह
PM का संदेश विपक्ष के लिए बड़ा तमाचा; DCM शिंदे का कड़ा बयान, महिलाओं के अपमान का जवाब देगी जनता
Politics of linking started after 2014 cm yogi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Allu Arjun Raaka Movie: ‘राका’ के लिए मुंबई शिफ्ट होंगे अल्लू अर्जुन, 2-3 साल तक होगी फिल्म की शूटिंग
Apr 19, 2026 | 08:26 PMUP News: प्रदेश को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण
Apr 19, 2026 | 08:24 PMShafali Verma का ऐतिहासिक धमाका, T20 में पूरा किया ‘अनोखा’ शतक, स्मति मंधाना और हरमनप्रीत कौर को भी छोड़ा पीछे
Apr 19, 2026 | 08:23 PMसोमवार को इस्लामाबाद पहुंचेगी US टीम, लेकिन इस बार वार्ता में शामिल नहीं होंगे जेडी वेंस; जानें क्या है कारण?
Apr 19, 2026 | 08:21 PMPOWERGRID में 660 पदों पर भर्ती, 20 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन
Apr 19, 2026 | 08:20 PMBihar: शादी में बजा भोजपुरी गाना तो चले पत्थर, तेजस्वी-चिराग के जिक्र पर मचा बवाल, आधे दर्जन से ज्यादा घायल
Apr 19, 2026 | 08:14 PMध्रुव जुरेल ने दिखाई जबदस्त विकेटकीपिंग स्किल, बिजली की रफ्तार से किया स्टंप आउट, दिग्गज सचिन ने की जमकर तारीफ
Apr 19, 2026 | 08:05 PMवीडियो गैलरी

ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM
शर्मनाक! हाथ में सिगरेट, टेबल पर शराब और मास्टर जी जांच रहे बोर्ड की कॉपियां; देखिए VIDEO
Apr 18, 2026 | 10:17 PM
अखिलेश यादव की तारीफ पड़ी भारी? जिस दुकान पर पी थी चाय, वहां ताला लटकाने पहुंची प्रशासन की टीम
Apr 18, 2026 | 10:08 PM
सिर्फ 2 रसगुल्ले खाने पर इतनी बड़ी सजा, ठेकेदार ने बच्चे को डीजल डालकर लगा दी आग, वारदात जान खून खौल उठेगा!
Apr 18, 2026 | 09:58 PM













