Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई में दो अलग-अलग जगह पुलिसकर्मियों के पिटाई से मचा हड़कंप, जानें क्या है मामला

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Apr 15, 2024 | 02:15 PM

(फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: मुंबई (Mumbai) में इन दिनों पुलिस (Police) पर हिंसा करने के दो मामले सामने आए हैं। ऑन-ड्यूटी पुलिस के साथ दुर्व्यवहार के बाद दो पुलिसकर्मियों की पिटाई (Police personnel beaten) की घटना गोरेगांव और शिवड़ी इलाके में हुई। इनमें से एक घटना में उस समय हड़कंप मच गया जब RAK मार्ग पुलिस स्टेशन में जांजेब सलीम खान नाम के शख्स ने पुलिस कि पिटाई कर खुद को घायल कर आत्महत्या करने की कोशिश की। तो वहीं गोरेगांव बांगुर नगर में गस्त के दौरान शाहबाज निजाम शेख नाम के युवक ने पुलिस हवलदार की सड़क पर पिटाई कर दी। पुलिस ने दो अलग-अलग पुलिस स्टेशन के अन्तर्गत घटी घटना में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई में दो अलग-अलग जगह पुलिसकर्मियों के पिटाई से हड़कंप मच गया है और पुलिस कर्मियों की सुरक्षा पर भी सवाल उठ खड़े हुए हैं। 

शिवड़ी की घटना 
पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर 15:12 बजे 23 साल का युवक जांजेब शिवड़ी इलाके में आरएके मार्ग पुलिस स्टेशन में आया और ट्रेन में हुए मोबाइल चोरी की एफआइआर दर्ज करने को कहा, लेकिन पुलिस ने उसे वडाला रेलवे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। जिसके बाद जांजेब ने पुलिस स्टेशन में जमकर हंगामा शुरु कर दिया। पुलिस हवलदार स्वप्निल कातुरे द्वारा समझाए जाने पर उसने हवलदार कि नाक पर जोरदार मुक्का मार दिया। जिसके बाद मेज पर सिर मारकर आत्महत्या का प्रयास करने लगा। सिर में चोट लगने के कारण उसे केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

बांगुर नगर की घटना 
वहीं दूसरी घटना गोरेगांव के बांगुर नगर पुलिस स्टेशन के अन्तर्गत हुई। शिवराम प्रभाकर बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में पुलिस कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं, बुधवार देर रात वह महाराष्ट्र सुरक्षा बल के जवान के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि गोरेगांव में स्नेहा बार  (लिंक रोड) के सामने दो युवक आपस में झगड़ रहे थे। जिसके कारण वहां यातायात सेवाएं बाधित हो गई थी। इसलिए कांस्टेबल ने दोनों को समझा कर झगड़े में बीच-बचाव करने की कोशिश की। इसी दौरान शाबाज उर्फ आदिल नाम के युवक ने कांस्टेबल से गाली-गलौज करते पुलिस की ही पिटाई कर दी। इन दोनों ही घटनाओं में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया और आगे जांच पड़ताल कर रही है। 

सम्बंधित ख़बरें

शिंदे सेना की नई रणनीति: अनुभवी मंत्रियों और विधायकों के कंधों पर शिवसेना को मजबूत करने का जिम्मा

‘आवश्यकता आविष्कार की जननी’, LPG संकट में कचरे से बनाया रसोई का ईंधन, IIT बॉम्बे के छात्रों ने किया कमाल

मिसाल पेश की: बीएमसी पार्षद तेजिंदर सिंह तिवाना नहीं लेंगे वेतन, पूरा मानदेय मेयर फंड में दान करने का ऐलान

जनगणना 2027: महाराष्ट्र में 16 मई से शुरू होगा पहला चरण, जानें उन 33 सवालों की सूची

Police personnel beaten in mumbai at bangur nagar and sewri

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 15, 2024 | 02:15 PM

Topics:  

  • Mumbai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.