- Hindi News »
- State »
- Poisonous Liquor Again Wreaks Havoc In Bihar So Far 11 Lives Have Been Lost In Nalanda Case
बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर, नालंदा मामले में अब तक गई 11 की जान
- Written By: रवि शुक्ला

Representational Pic
बिहार शरीफ: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में जहरीली शराब पीने से सात और व्यक्तियों की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। बिहार पूर्णशराबबंदी वाला राज्य है। नालंदा के पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा के अनुसार संबंधित थाने सोहसराय के थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है और आठ मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘शनिवार तड़के चार लोगों की मौत हुई जबकि शाम को इतनी ही मौतें हुईं। आज सुबह तीन और लोगों की मौत हुई।”
पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘सभी मौतें नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ शहर के छोटी पहाड़ी और पहाड़ी तल्ली इलाकों में हुई हैं।” उन्होंने कहा कि रविवार सुबह दम तोड़ने वाले तीन व्यक्तियों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मृतकों के परिजनों का आरोप है कि इन लोगों ने शुक्रवार रात शराब का सेवन किया था। बिहार में अप्रैल 2016 से शराब की बिक्री और सेवन पूरी तरह से प्रतिबंधित है। यह घटना जहरीली शराब के सेवन से उत्तरी बिहार के चार जिलों में 40 से अधिक लोगों की मौत के करीब दो महीने बाद हुई है।
Bihar | 11 deaths have been confirmed so far, although the post-mortem reports have not come yet. On the basis of doctors' reports, it seems that all deaths took place due to the consumption of alcohol. A total of 34 people have been arrested so far: Shashank Subhankar,DM Nalanda https://t.co/9VHxNy6Tjq pic.twitter.com/6KaaNbrg6k — ANI (@ANI) January 16, 2022
इस बीच बिहार में सत्ताधारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘नालंदा जिले में जहरीली शराब से 11 मौतें हो चुकी हैं। परसों मुझसे जहरीली शराब पर जदयू प्रवक्ता ने प्रश्न पूछा था। आज मेरा प्रश्न उस दल से है कि क्या इन 11 लोगों के पूरे परिवार को जेल भेजा जाएगा क्योंकि अगर कोई जाकर उनके यहां सांत्वना देता तो आपके लिए अपराध है।”
सम्बंधित ख़बरें
बिहार में खेला शुरू! नीतीश कुमार की राज्यसभा शपथ की तारीख तय, कौन बनेगा प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री?
बेखौफ बदमाशों ने Bihar सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के ‘समधियाना’ में बरसाई गोलियां, मचा हड़कंप- देखिए VIDEO
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
उन्होंने कहा, ‘‘अगर शराबबंदी लागू करना है तो सबसे पहले नालंदा प्रशासन द्वारा गलत बयान देने वाले उस बड़े अफसर की गिरफ्तारी होनी चाहिए क्योंकि प्रशासन का काम जिला चलाना होता है ना कि जहरीली शराब से मृत व्यक्तियों को अजीबोगरीब बीमारी से मरने का कारण बताना।”
जायसवाल ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘यह साफ बताता है कि प्रशासन स्वयं शराब माफिया से मिला हुआ है और उनकी करतूतों को छुपाने का काम कर रहा है। शराब माफिया जो शराब की बिक्री विभिन्न स्थानों पर करवाता है उनके बारे में पुलिस कर्मियों से पुलिसिया ढंग से पूछताछ की जाए तो उस माफिया का नाम भी सामने आ जाएगा। शराब बेचने वाले और पीने वाले दोनों को सजा अवश्य होनी चाहिए। इस बुराई को जड़ से खत्म करना है तो प्रशासन, पुलिस और माफिया की तिकड़ी को समाप्त करना होगा।”
Poisonous liquor again wreaks havoc in bihar so far 11 lives have been lost in nalanda case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
President Cup 2026: बिहार ब्लास्टर्स ने जीता खिताब, संजय दत्त और सुनील शेट्टी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का जोश!
Apr 06, 2026 | 05:28 PMपाकिस्तान ने पेश किया ‘इस्लामाबाद समझौता’, क्या अब रुक जाएगी जंग? जानें 2 चरणों वाला मेगा प्लान
Apr 06, 2026 | 05:27 PMमुंबई: आपके नाम पर कितने सिम हैं? ‘संचार साथी ऐप’ से जानें, 1.77 करोड़ संदिग्ध कनेक्शन पर गिरी गाज
Apr 06, 2026 | 05:24 PMमुंबई से झारखंड के लिए सीधी ट्रेन सर्विस शुरू, धनबाद-LTT एक्सप्रेस हुई रेगुलर, जानें पूरा शेड्यूल
Apr 06, 2026 | 05:12 PM9 साल से वेतन बकाया! न्यायालय के आदेश के बाद भी नहीं मिली तनख्वाह, वर्धा में गट सचिवों का आक्रोश
Apr 06, 2026 | 05:12 PMShare Market: गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी हरियाली, 787 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स; तेजी में ये स्टॉक्स
Apr 06, 2026 | 05:06 PMICC मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए भारत के दो खिलाड़ी हुए नॉमिनेट, टी20 वर्ल्ड कप में किया था लाजवाब प्रदर्शन
Apr 06, 2026 | 05:05 PMवीडियो गैलरी

‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM














