Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जानें क्या है पॉड टैक्सी, मुंबई को कैसे होगा इसका फायदा

  • By वैष्णवी वंजारी
Updated On: Mar 09, 2024 | 12:15 PM

पॉड टैक्सी (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:
  • 8.8 किमी दूरी
  • 38 स्टॉपेज होंगे पूरे रूट पर
  • 6  यात्री एक पॉड टैक्सी में कर सकेंगे सफर 
  • 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार

मुंबई, नवभारत नॉलेज डेस्क: आमची मुंबई (Mumbai News) में अब मेट्रो, लोकल ट्रेन, मोनो रेल, बस, टैक्सी और निजी वाहन भी यातायात के लिए कम पड़ रहे हैं. ऐसे में महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने बांद्रा से कुर्ला के बीच पॉड टैक्सी (Pod Taxi ) चलाने का निर्णय किया है. देश की आर्थिक राजधानी को अंतरराष्ट्रीय शहर की तर्ज पर विकसित करने की दिशा में पॉड टैक्सी एक अहम पड़ाव साबित होगी. इससे मुंबई वासियों को बांद्रा-कुर्ला के बीच ट्रैफिक जाम की समस्या से तो निजात मिलेगी, साथ ही अभी जाया होने वाले 45 मिनट के सफर में समय भी बचेगा.

बांद्रा-कुर्ला एलिवेटेड मार्ग पर चलेगी पॉड टैक्सी

महाराष्ट्र सरकार ने बांद्रा-कुर्ला तक यातायात को सुव्यवस्थित बनाने के लिए पॉड टैक्सी सेवा का अनावरण किया है. मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बांद्रा और कुर्ला रेलवे स्टेशनों को जोड़ने वाले 8.8 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड मार्ग पर पॉड टैक्सी चलेगी. प्रत्येक पॉड 6 यात्रियों को समायोजित करने में सक्षम होंगे. वे 40 किमी प्रति घंटे की गति से चलेंगे और निर्धारित 8.8 किमी मार्ग पर कुल 38 स्टॉप बनाए जाएंगे. इस पहल को सार्वजनिक निजी भागीदारी से क्रियान्वित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य 2 रेलवे स्टेशनों और बीकेसी के बीच आवागमन की सुविधा को बढ़ाना है.

 

Thumbs up to CM Eknath Shinde and the Maharashtra government for the green signal to the pod taxi service in Mumbai. This initiative not only fosters efficiency but also aligns with the vision of a modern, connected city. A step towards smarter urban transport! pic.twitter.com/nvaXRnxCQr — ???? (@Renuyaduvanshii) March 9, 2024

1,018 होगी अनुमानित लागत

गौरतलब है कि 2017 में पॉड टैक्सी की लागत प्रति किमी 50 करोड़ रुपये का अनुमान लगाया गया था. हालांकि अब अनुमानित लागत कथित तौर पर 1,018 करोड़ रुपये आ रही है. प्रस्ताव में बीकेसी के भीतर 5,000 वर्ग मीटर में एक डिपो की स्थापना भी की जाएगी. सूत्रों का कहना है कि पॉड टैक्सी के टिकट की कीमत समेत अन्य विवरण जल्द ही तय किए जाएंगे. 3.5 मीटर लंबाई, 1.47 मीटर चौड़ाई और 1.8 मीटर ऊंचाई वाली पॉड टैक्सियां सार्वजनिक परिवहन में ट्रैफिक जाम से निजात दिलाएंगी.

सम्बंधित ख़बरें

‘प्रचार में पटाखे फोड़ना जरूरी है क्या?’, घर के पास आग लगने पर डेजी शाह का फूटा गुस्सा

पिनाक से ड्रोन तक…नागपुर-वर्धा-अमरावती में बनेगा डिफेंस कॉरिडोर, 30,000 करोड़ का मेगा प्लान तैयार!

चुनावी प्रचार बना कमाई का जरिया! मुंबई आरटीओ को 4.68 लाख का राजस्व मिला

दाऊद भी मराठी, क्या उसे भी बनाएंगे महापौर? ठाकरे बंधुओं पर मुंबई BJP महासचिव पवन त्रिपाठी का हमला

6.4  लाख लोग हर रोज बांद्रा-कुर्ला (बीकेसी) के बीच सफर तय करते हैं. वर्तमान में उपलब्ध बसें, ऑटो, टैक्सी. और निजी वाहन इतने लोगों की जरूरतों को पूरा करने में कम पड़ रहे हैं. ऐसे में सुव्यवस्थित पॉड टैक्सी बीकेसी के ट्रैफिक जाम समस्या से निजात दिला यात्रा सुगम बनाएगी.

क्या होती है पॉड टैक्सी 

पॉड टैक्सी चालक रहित ऑटोमेटेड इलेक्ट्रिक वाहन होते हैं जो 4-6 यात्रियों को कम समय में एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए डिज़ाइन किए जाते हैं. यह ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिला इको-फ्रेंडली यातायात का विकल्प उपलब्ध कराते हैं.

Mumbai’s bustling #Bandra #Kurla Complex to Get First Pod Taxi Service; Check Details Read more at: https://t.co/84sKQCDPv9 #ThisIsMumbaiNotManipur #Mumbai pic.twitter.com/puoeMizM00 — Neha (@NehaCh2304) March 7, 2024

 

नोएडा में भी है प्रस्तावित 

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने सेक्टर 21 में 810 करोड़ रुपये की परियोजना के लिए पॉड टैक्सी सेवा का समर्थन किया है. इसके तहत येडा क्षेत्र के 12 किलोमीटर मार्ग पर 12 स्टेशन बनाए जाएंगे, जो नोएडा, ग्रेटर नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ेंगे.

Pod taxi in mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 09, 2024 | 12:15 PM

Topics:  

  • Maharashtra Government
  • Mumbai
  • Pod Taxi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.