मुंबई के बाद इन तीन शहरों में शुरू होगी Pod Taxi, ठाणे-मीरा-भाईंदर का सफर होगा आसान, जानें पूरा प्लान
Pod Taxi Project: मुंबई MMR में ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी। गायमुख से मीरा-भाईंदर के बीच मेट्रो-10 का काम तेज हुआ। महाराष्ट्र सरकार मुंबई के बाद तीन और शहरों में पॉड टैक्सी लाने की तैयारी में है।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आकाश मसने
MMRDA की बैठक में मौजूद मंत्री प्रताप सरनाईक व अन्य अधिकारी (सोर्स: सोशल मीडिया)
MMRDA Metro 10 And Pod Taxi Project: मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। एमएमआर में नागरिकों को ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए वैकल्पिक यातायात के साधनों पर जोर दिया जा रहा है। दहिसर से मीरा-भाईंदर में काशीगांव तक मेट्रो की शुरुआत होने के बाद अब ठाणे से मीरा-भाईंदर को मेट्रो से जोड़ने के काम में तेजी लाने का प्रयास शुरू हो गया है।
गायमुख से छत्रपति शिवाजी महाराज चौक तक मेट्रो
राज्य सरकार ने ठाणे-मीरा-भाईंदर इलाके में बढ़ते ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए गायमुख रेतीबंदर से छत्रपति शिवाजी महाराज चौक (घोड़बंदर) तक मेट्रो-10 प्रोजेक्ट की योजना बनाई है। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि अब मेट्रो 10 प्रोजेक्ट को फ़ास्ट ट्रैक पर लाने का निर्णय हुआ है। ठाणे मीरा-भाईंदर में मेट्रो रोड इंफ्रा के मामले में एमएमआरडीए अधिकारियों के साथ हुई बैठक में फ़ैसला किया गया।
9.7 km लंबा एलिवेटेड मेट्रो प्रोजेक्ट होगा शुरू
काशीगांव से दहिसर चेक नाका तक मेट्रो कनेक्ट होने के बाद अब ठाणे के गायमुख से छत्रपति शिवाजी महाराज चौक तक 9.7 km लंबे एलिवेटेड मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए टेंडर प्रोसेस अगले हफ़्ते शुरू किया जाएगा। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि यह फैसला मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश पर MMRDA में हुई मीटिंग में लिया गया है। दहिसर-काशीगांव रूट को बढ़ाकर गायमुख तक ले जाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को 2029 तक पूरा करने का टारगेट रखा गया है। इस तरह घाटकोपर से ठाणे कासारवडवली-गायमुख और मीरा-भाईंदर मेट्रो आपस में जुड़ जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
NEET Paper Leak: लातूर के नामी डॉक्टर CBI की रडार पर, मोटेगावकर के ठिकानों पर फिर छापेमारी
दादर में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज: फडणवीस ने गिनाईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां
विदर्भ में ऑपरेशन लोटस की आहट? विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल
पानी बचाने पर मिलेंगे एक्वाक्रेडिट्स: महाराष्ट्र सरकार का क्रांतिकारी वॉटर बैलेंस शीट प्रोजेक्ट
इन तीन शहरों में भी पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट की होगी शुरुआत
परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने बताया कि मुंबई में कुर्ला से बीकेसी तक पॉड टैक्सी (Pod Taxi)प्रोजेक्ट की शुरुआत हो चुकी है। अब ठाणे, मीरा-भाईंदर और नवी मुंबई में पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट को PPP बेसिस पर लागू करने का प्लान है। इसके लिए डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) अगले छह महीनों में पूरी हो जाएगी।
यह भी पढ़ें:- भूकंप और समुद्री लहरें भी नहीं रोक पाएंगी बुलेट ट्रेन की रफ्तार! मुंबई में 20 मंजिला गहरी सुरंग का काम शुरू
घोड़बंदर रोड पर 30 के बदले 60 मीटर सड़क
घोड़बंदर रोड पर भारी ट्रैफिक जाम को ध्यान में रखते हुए, 30 मीटर चौड़ी सड़क को 60 मीटर चौड़ा करने का फैसला किया गया है। गायमुख और काशीगांव के बीच करीब 5.5 से 6 km चौड़ी सड़क के लिए जरूरी जमीन MMRDA के जरिए खरीदी जाएगी।
इसके साथ ही, ठाणे और मीरा-भाईंदर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन लिमिट में अलग-अलग रोड प्रोजेक्ट्स के लिए जल्द ही टेंडर प्रोसेस भी शुरू होगा। सरनाईक ने कहा कि घोड़बंदर रोड पर चौड़ीकरण का काम मॉनसून से पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। महावितरण के पोल शिफ्ट करने का काम भी अगले तीन महीनों में पूरा करने के आदेश दिए गए हैं।
