Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पिंपरी-चिंचवड़ में पुलिस भी सुरक्षित नहीं, 2023 में पुलिस पर हमले की 28 घटना

  • By अनिल सिंह
Updated On: Dec 17, 2023 | 04:30 PM
Follow Us
Close
Follow Us:
  • अन्य सरकारी कर्मचारियों पर 27 हमले

पिंपरी: पुलिस समाज की सुरक्षा के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही है। यदि समाज में कोई भी असुरक्षित महसूस करता है तो उनके लिए पुलिस है। लेकिन अगर पुलिस ही शहर में असुरक्षित है तो आम जनता की सुरक्षा सवालों के घेरे में आ जाती है। 2023 में पिंपरी चिंचवड़ (Pimpri-Chinchwad) शहर की पुलिस पर हमले की 28 घटनाएं सामने आयी हैं। ताज़ा रिपोर्ट में ये जानकारी मिली है। जनवरी से नवंबर तक के 11 महीने में 28 पुलिसकर्मियों पर हमले (Attack on Police) हो चुके हैं। अन्य सरकारी कर्मचारियों पर हमले की 27 घटनाएं हो चुकी हैं। 

पुलिस 24 घंटे करती है ड्यूटी
पुलिस को देखते ही कई लोगों के माथे पर खौफ का भाव आ जाता है। नागरिकों को डर रहता है कि पुलिस कोई कार्रवाई करेगी। लेकिन ये पुलिसकर्मी समाज को सुरक्षा प्रदान करने के लिए चौबीसों घंटे ड्यूटी करते हैं। यातायात प्रबंधन से लेकर मंत्रियों की सुरक्षा, शहर और गांव की बस्तियों में गश्त, छोटे चोरों से बड़े अपराधियों तक से पुलिस हमारी सुरक्षा करते हैं। लेकिन समाज की रक्षा करने वाली पुलिस आज खुद सुरक्षित नहीं है। ये जानकारी ताजा रिपोर्ट में सामने आयी है। 

 

होमगार्ड पर हुआ था हमला
अगस्त के शुरुआती दिनों में चिंचवड़ इलाके में गश्त लगा रहे एक होमगार्ड पर हमला किया गया था। चोरी की बाइक होने की आशंका पर संबंधित होम गार्ड बाइक का पीछा कर रहे थे।  तभी दोपहिया वाहन पर सवार दो लोगों ने होमगार्ड पर हमला किया और फरार हो गए। बिना वजह सड़क पर चलते समय पुलिस के साथ मारपीट की घटनाएं भी हो चुकी हैं। 

पुलिस को धमकाने की घटना
मामूली नोकझोंक के दौरान पुलिस से भी धक्का-मुक्की कर बेरहमी से मारपीट की गयी। ट्रैफिक पुलिस के मामले में लगातार विवाद की घटनाएं सामने आ रही हैं। शहर में ऐसे भाग भी हैं जहां ट्रैफिक नियम तोड़े जाते हैं और फिर लोग पुलिस से उलझ जाते हैं। ट्रैफिक पुलिस को सीधे तौर पर उनकी सीमाएं बताकर धमकाना और ‘मैंने यहां की पुलिस को सीधा कर दिया है’ कहना पुनावले में हुआ है। 

सभी आरोपी पकड़े गए
पुलिस की तरह दूसरे सरकारी विभागों में काम करने वाले सरकारी कर्मचारी भी अक्सर जनता के गुस्से का शिकार होते हैं। वर्ष 2023 के दौरान शहर में 27 सरकारी कर्मचारियों पर हमले हुए। पुलिस ने इन सभी घटनाओं में आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। 

पिछले साल से कम हुई घटनाएं
जनवरी से नवंबर तक ग्यारह महीनों में पिंपरी-चिंचवड़ शहर में 28 पुलिसकर्मियों पर हमले हुए। उन्होंने पुलिस पर हमला किया और सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। पुलिस ने उन सभी अपराधों में आरोपियों को पकड़ा और उन पर मामला दर्ज कर सीधे जेल भेज दिया। वर्ष के दौरान सरकारी कर्मचारियों पर हमले की कुल 55 घटनाएं हुई हैं। यह आंकड़ा पिछले साल से कम है। पिछले साल 47 पुलिसकर्मियों और 15 अन्य सरकारी कर्मचारियों पर हमले की 62 घटनाएं हुई थी। 

सम्बंधित ख़बरें

पिंपरी-चिंचवड महायुति को बड़ा झटका: BJP व शिवसेना (शिंदे गुट) का गठबंधन टूटा, अकेले लड़ेंगे चुनाव

PCMC का बड़ा फैसला! 105 स्कूलों में एक साथ कला शिक्षक नियुक्त—बच्चों की प्रतिभा को मिलेगा नया मंच

पिंपरी-चिंचवड़ मनपा की मतदाता सूची 6 नवंबर को होगी जारी, 14 नवंबर तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

Pimpri Chinchwad में अवैध बैनरों पर गाज, 2,500 से अधिक अवैध फ्लेक्स जब्त

11 महीने में हुए हमले

2023               पुलिस              अन्य सरकारी कर्मचारी
जनवरी                    2                          2
फरवरी                    1                          1
मार्च                        1                          4
अप्रैल                      7                          2
मई                         4                          3
जून                         2                         3
जुलाई                      2                         1
अगस्त                     3                         5
सितंबर                    3                         1
अक्टूबर                   0                         2
 नवंबर                     3                         3

Pimpri chinchwad 28 incidents of attack on police in 2023

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 17, 2023 | 04:30 PM

Topics:  

  • Pimpri Chinchwad

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.