Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बीजेपी से निकाले जाने के बाद पवन सिंह ने दिया रिएक्शन, लिया अभिमन्यु का नाम

पार्टी से निकाले जाने के बाद पवन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दे दी है। पवन सिंह ने बुधवार को एक्स पर लिखा, "अपना कर्तव्य हम निभाएंगे, काराकाट को नया बनाएंगे।"

  • By अंजू वशिष्ठ
Updated On: May 22, 2024 | 07:39 PM

पवन सिंह (सौजन्य- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली/पटना: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच बीजेपी ने बिहार की काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे एक्टर पवन सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बीजेपी से निकाले जाने के बाद पवन सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “कल भी, महाभारत में अभिमन्यु अकेला था, कृष्ण और पांडव के होते हुए, चक्रव्यूह में घेरकर राक्षसों ने मारा था, आज भी रण में अभिमन्यु अकेला है। लेकिन, जनता उसके साथ है।” इस पोस्ट के साथ उन्होंने अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की है।

इससे पहले बुधवार को बीजेपी ने अपने पोस्ट में पवन सिंह को निकाले जाने की जानकारी दी थी। बीजेपी बिहार इकाई के अरविंद शर्मा के हस्ताक्षर से जारी पत्र में लिखा गया कि, लोकसभा चुनाव में आप एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे हैं आपका ये कार्य दल विरोधी है, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है और पार्टी अनुशासन के विरुद्ध आपने ये कार्य किया है। अतः आपको दल विरोधी इस कार्य के लिए माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी के आदेश अनुसार पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

हालांकि पार्टी से निकाले जाने के बाद पवन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दे दी है। पवन सिंह ने बुधवार को एक्स पर लिखा, “अपना कर्तव्य हम निभाएंगे, काराकाट को नया बनाएंगे।” इस पोस्ट के साथ ही पवन सिंह ने एक चुनावी पोस्टर शेयर किया है। इस पर लिखा, “कैंची के सामने वाला बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाएं।”

इसके बाद उन्होंने पोस्ट कर लिखा कि “कल भी, महाभारत में अभिमन्यु अकेला था, कृष्ण और पांडव के होते हुए, चक्रव्यूह में घेरकर राक्षसों ने मारा था, आज भी रण में अभिमन्यु अकेला है, लेकिन, जनता उसके साथ है।” इसके साथ ही अपने निर्दलीय काराकाट से चुनाव लड़ने के दृढ़ निश्चय को जाहिर कर दिया।

बता दें कि पवन सिंह को पहले बीजेपी ने आसनसोल से टिकट दिया था। हालांकि पवन सिंह के एक गाने को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि उन्होंने उस सीट से लड़ने से मना कर दिया था। इसके बाद उन्होंने काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया। इस सीट से एनडीए से प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा पवन सिंह को लेकर कई बार बयान दे चुके हैं कि ये कहीं टिकेंगे।उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि पवन सिंह सिर्फ मीडिया और सोशल मीडिया में दिख रहे हैं।वो मोबाइल तक ही सीमित हैं।कुशवाहा ने इस बार दोगुना वोट से जीतने का दावा किया।

Pawan singh reacted after being expelled from bjp took abhimanyu name

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 22, 2024 | 07:39 PM

Topics:  

  • actor pawan singh
  • BJP

सम्बंधित ख़बरें

1

बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता आरती साठे बनीं बॉम्बे हाईकोर्ट की जज, विपक्ष ने नियुक्ति पर उठाए सवाल

2

नीतीश नहीं ये हैं सबसे बड़े ‘पलटीमार’, 14वीं बार बदला पाला, RJD से जीतकर NDA सरकार में बने थे मंत्री

3

भाजपा में शामिल होंगे पवन सिंह? आरके सिंह से मुलाकात के बाद बढ़ी सियासी हलचल

4

एशिया कप स्क्वॉड पर सियासी बवाल, प्रियंका चतुर्वेदी का BCCI पर हमला, बोलीं- भारत-पाक मैच शर्मनाक

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.