अब हमें आंदोलन को और धारदार बनाना होगा, 27% नहीं बल्कि 36% आरक्षण चाहिए : लालचंद महतो
- Written By: दिपक.पांडे
– ओमप्रकाश मिश्र
रांची : पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा (Sangharsh Morcha) झारखंड प्रदेश कोर कमिटी (Jharkhand Pradesh Core Committee) के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री लालचंद महतो (Lalchand Mahto) कि अध्यक्षता में आज झारखंड विधानसभा (Jharkhand Vidhan Sabha) स्थित अतिथि साला में एक बैठक संपन्न हुई, बैठक में पिछले दिनों राज्य के सभी जिला मुख्यालय में किए गए धरना कार्यक्रम की समीक्षा की गई। बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए लालचंद महतो ने कहा कि अब हमें आंदोलन को और धारदार बनाना होगा हमें 27% नहीं बल्कि 36% आरक्षण चाहिए। इसके लिए निचली इकाइयों के लोगों तक दस्तक देने की आवश्यकता है। इसलिए झारखंड के सभी प्रखंड मुख्यालय में आगामी 21 जनवरी 2022 को रखी गई धरना को सफल बनाना है।
बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रधान महासचिव प्रोफेसर जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि हम आरक्षण के रूप में कोई भीख नहीं मांग रहे हैं यह हमारा संवैधानिक अधिकार है संविधान कहता है कि जिसकी जितनी जनसंख्या उसको उतना आरक्षण दिया जाए। इस अवसर वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार सोनी ने कहा सरकार शीघ्र जातीय जनगणना कराएं जिससे आम आवाम को आबादी की सही जानकारी मिल सके।
सम्बंधित ख़बरें
सांसद के घर के पास चली गोलियों! जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की दिनदहाड़े हत्या, रांची में दहशत का माहौल
IPL 2026 से पहले MS Dhoni की मुश्किलें बढ़ी, अब इस मामले में लगा जुर्माना
झारखंड हादसे में सभी ने गंवाई जान, उड़ान के 23 मिनट बाद रडार से हुआ था गायब, खराब मौसम बना कारण!
हाईकोर्ट ने ED अफसरों के खिलाफ रांची पुलिस की कार्रवाई पर लगाई रोक, राज्य सरकार से मांगा जवाब
युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप मंडल ने कहा कि झारखंड में तृतीय और चतुर्थ वर्ग की नौकरियों में 100% झारखंडीयों को मौका दिया जाए। बैठक में मुख्य रूप से गिरिडीह जिला अध्यक्ष देवराज, उपेंद्र नारायण सिंह, अब्दुल खालिक, पप्पू रावत, कालीचरण महतो, लालचंन महतो, जयंत राम पटेल, सागर कुमार, प्रोफेसर सुरेंद्र कुशवाहा (आप्त सचिव पूर्व विधयक गांडेय) सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
