सांसद के घर के पास चली गोलियों! जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की दिनदहाड़े हत्या, रांची में दहशत का माहौल
Ranchi Bhargav Singh Murder: रांची में सांसद संजय सेठ के घर के पास जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की गोली मारकर हत्या। मुख्य आरोपी विजय टेटे पत्नी के साथ भागते हुए गिरफ्तार। जानें क्या है पूरा मामला।
- Written By: प्रिया जैस
भार्गव सिंह को ले जाया गया अस्पताल (सौजन्यए-एक्स)
Bhargav Singh Murder Case: झारखंड के रांची में गोलबारी की घटना सामने आई है। रांची में दिनदहाड़े कुछ युवकों ने जमीन कारोबारी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी है। गोलीबारी होते ही अफरा-तफरी मच गई और कारोबारी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद कारोबारी भार्गव सिंह को बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गई।
यह पूरी घटना केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सासंद संजय सेठ के घर की पास हुई। कारोबारी भार्गव सिंह ओटीसी मैदान के पास हनुमान मंदिर से पूजा कर लौट रहे थे तभी कुछ व्यक्तियों ने उन पर गोलियां बरसा दी और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
मुख्य आरोपी गिरफ्तार
मृतक कारोबारी भार्गव सिंह (Bhargav Singh) बैंक कॉलोनी, ओझा मार्केट के पास रहते थे और ‘गोल्डन सिटी इंडिया’ नाम की कंपनी का संचालन करते थे। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी एक्शन में आ गई और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस ने कुछ घंटों में ही वारदात के मुख्य आरोपी विजय टेटे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विजय शहर से भागने की कोशिश कर रहा था और उसके साथ में उसकी पत्नी भी थी। लेकिन इससे पहले ही रांची पुलिस ने उसे दबोच लिया। अब पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई के कारोबारी से 3.25 करोड़ की वसूली, निवेश के नाम पर अंतरराज्यीय गिरोह ने बंदूक की नोक पर की लूट
सोलापुर में 9 महीने की गर्भवती महिला की बेरहमी से पीटकर हत्या, पूर्व प्रेमी गिरफ्तार
रालेगांव में 34 लड़कियों के लापता होने से आक्रोश; मानव तस्करी की आशंका, बंद के दौरान प्रदर्शन और तनाव का माहौल
6 करोड़ की MDMA के साथ पूर्व बार डांसर गिरफ्तार, नेस्को कॉन्सर्ट में हुई मौत से जुड़ रहा है कनेक्शन!
📍रांची
बैंक कॉलोनी (ओझा मार्केट) निवासी भार्गो सिंह को अभी कुछ देर पहले OTC ग्राउंड के समीप बीच सड़क पर गोली मार दी गई। सूचना मिलने के साथ ही सिटी अस्पताल पहुंचा। गंभीर स्थिति को देखते हुए, उन्हें पारस अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस को ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण कर पारस अस्पताल… pic.twitter.com/jC76yQ9AlR — Sanjay Seth (@SethSanjayMP) April 21, 2026
मिली जानकारी के अनुसार, भार्गव सिंह (Bhargav Singh) हनुमान मंदिर में अक्सर पूजा करने आते थे। इस बात की जानकारी आरोपियों को भी थी। आज सुबह जब वह मंदिर पूजा करने पहुंचे तो आरोपी पहले से ही वहां घात लगाए बैठे थे। जैसे ही वह बाहर आए तभी मौजूद नकाबपोशों ने उन्हें गोलियों से भून दिया और मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ें – गाजियाबाद के गौर चौक के पास धू-धू कर जलीं दुकानें; सब कुछ जलकर हुआ खाक, देखें तबाही का VIDEO
पहले से चल रहा था विवाद
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जमीन कारोबारी भार्गव सिंह का एक बड़े जमीन के हिस्से को लेकर विजय टेटे नामक व्यक्ति के साथ विवाद चल रहा था। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इसी विवाद के चलके गोलीकांड को अंजाम दिया गया। इस घटना ने रांची की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है। फिलहाल पुलिस बाकि आरोपियों की तलाश कर रही हैं।
