Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रांची में मुखिया के वाहन पर बम हमला, तीन साल की बेटी समेत मुखिया की मौत

  • Written By: दिपक.पांडे
Updated On: Dec 21, 2021 | 08:06 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

– ओमप्रकाश मिश्र 

रांची : पाकुड़ कोटालपोखर-पाली रोड स्थित पहलवान थान के नजदीक पुल के पास सोमवार (Monday) की देर शाम (Evening) अज्ञात बदमाशों ने मुखिया के चार पहिया वाहन (Four-Wheeler) पर बम से हमला बोल दिया। इससे मुखिया कौशर आलम (Kaushar Alam) और उनकी तीन वर्षीय बेटी (Daughter) जुवाइरा नेहार खातुन (Juwaira Nehar Khatun) की मौत हो गई। जबकि मुखिया की पत्नी नासेमा और चार साल का बेटा जुनेद अहमद बुरी तरह जख्मी हो गए। नासेमा और जुनेद अहमद को  इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बम हमले की इस घटना में वाहन चालक अमीरुल इस्लाम को भी चोट आई है। घटना को अंजाम देकर सभी हमलावर भाग निकले। पाकुड़ जिले के पुलिस अधीक्षक एचपी जनार्दनन, एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, और पुलिस निरीक्षक सुनीत कुमार घटना की सूचना पाते ही घटनास्थल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

सम्बंधित ख़बरें

ईरान युद्ध में अमेरिका का सबसे घातक हथियार… क्या है ‘Gravity Bomb’ जिससे कांप उठा है तेहरान?

IPL 2026 से पहले MS Dhoni की मुश्किलें बढ़ी, अब इस मामले में लगा जुर्माना

झारखंड हादसे में सभी ने गंवाई जान, उड़ान के 23 मिनट बाद रडार से हुआ था गायब, खराब मौसम बना कारण!

हाईकोर्ट ने ED अफसरों के खिलाफ रांची पुलिस की कार्रवाई पर लगाई रोक, राज्य सरकार से मांगा जवाब

बम मारने के बाद चाकू से भी किया वार

ग्रामीणों ने बताया कि मुखिया स्वजनों के साथ कुसमाफाटक के रास्ते पाकुड़ से अपने घर मानिकापाड़ा जा रहे थे। पुल के पास बदमाश घात लगाकर बैठे थे। उन्होंने गाड़ी के पास आते ही बमबाजी कर दी। कार में बैठे सभी लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। वाहन पर से चालक का संतुलन भी बिगड़ गया। गाड़ी रुक गई, तभी वहां पहुंचे एक अपराधी ने मुखिया पर चाकू के कई वार कर दिए। पत्नी बीच-बचाव करने आई तो उस पर भी हमला किया। सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मुखिया और उनकी बेटी की मौत हो गई।

अस्पताल में स्वजनों ने किया हंगामा

स्वजनों और ग्रामीणों ने सदर अस्पताल में चिकित्सकों के देर से पहुंचने पर हंगामा कर मुख्य द्वार पर धरना दे दिया। अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। देर रात एसपी समेत कई पुलिस अधिकारी पहुंचे और स्वजनों को समझाने का प्रयास करते रहे।

Bomb attack on chiefs vehicle in ranchi death of chief including three year old daughter

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 21, 2021 | 08:06 PM

Topics:  

  • Bomb Attack
  • Ranchi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.