Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

देवदूत बनी RPF, ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के जरिये सेंट्रल रेलवे ने कायम की नई मिसाल

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Apr 08, 2024 | 01:36 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते (Operation Nanhe Farishte) के जरिये आरपीएफ मध्य रेल ने एक मिसाल कायम की है। अप्रैल 2023 से मार्च 2024 के दौरान सेंट्रल रेलवे (Central Railway) ने 1064 बच्चों को बचाया है और सुरक्षित उनके अभिभावकों के पास पहुंचाया है। माता-पिता रेलवे की इस नेक सेवा के लिए अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को रेलवे संपत्ति, यात्री क्षेत्र और यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह “ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते” के तहत बच्चों को बचाने की जिम्मेदारी भी निभा रहा है। आरपीएफ मध्य रेल ने “ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते” के तहत अप्रैल 2023 से मार्च 2024 के दौरान मध्य रेल के रेलवे स्टेशन प्लेटफार्मों से सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) और अन्य फ्रंटलाइन रेलवे कर्मचारियों के समन्वय से 1064 बच्चों को बचाया है। इसमें चाइल्डलाइन जैसे गैर सरकारी संगठनों की मदद से अपने माता-पिता से दोबारा मिलने वाले लड़के और लड़कियां शामिल हैं।
 
जो बच्चे किसी झगड़े या कुछ पारिवारिक मुद्दों के कारण या बेहतर जीवन या शहर की चकाचौंध आदि की तलाश में अपने परिवार को बताए बिना रेलवे स्टेशनों पर आते हैं, उन्हें प्रशिक्षित आरपीएफ कर्मियों द्वारा ढूंढा जाता है। ये प्रशिक्षित आरपीएफ कर्मी बच्चों से जुड़ते हैं, उनकी समस्याओं को समझते हैं और उन्हें अपने माता-पिता से दोबारा मिलने के लिए सलाह देते हैं। कई माता-पिता रेलवे की इस नेक सेवा के लिए अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।

अप्रैल 2023 से मार्च 2024 के दौरान बचाए गए बच्चों का मंडल-वार ब्यौरा इस प्रकार है
मध्य रेल के मुंबई मंडल ने 312 बच्चों को बचाया।
भुसावल मंडल ने सबसे ज्यादा 313 बच्चों को बचाया।
पुणे मंडल ने 210 बच्चों को बचाया।
नागपुर मंडल ने 154 बच्चों को बचाया।
सोलापुर मंडल ने 75 बच्चों को बचाया। 

सम्बंधित ख़बरें

Aaj Ka Rashifal 04 February: मेष राशि वाले रहें सावधान, वृष और कुंभ जातकों के लिए खुलेगा तरक्की का द्वार!

महाशिवरात्रि के दिन करें ये उपाय, मनचाहा जीवन साथी मिलने के बनेंगे योग

शरीर में ओमेगा-3 की कमी से क्या समस्याएं हो सकती हैं? तुरंत पढ़ें और सावधान हो जाएं

Nashik News: ‘पोषणदूत योजना’ से मिट रहा कुपोषण का कलंक, 39 बच्चे सामान्य श्रेणी में आए

Operation nanhe farishte rpf central railway rescues 1064 children

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 08, 2024 | 01:36 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.