Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

योगी सरकार के आह्वान पर पौराणिक नदियों को मिल रह नया जीवन

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: Jun 20, 2022 | 05:14 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: पौराणिक नदियों के पुनरुद्धार ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में तेज रफ्तार पकड़ ली है। योगी सरकार (Yogi Government) के आह्वान पर नदियों (Rivers) को नया जीवन देने के प्रयोग विभिन्न जनपदों में किए जा रहे हैं। इस कड़ी में बिजनौर (Bijnor) में लुप्त हो चुकी मालन नदी को उसके वास्तवितक स्वरूप में लौटाने का प्रयास जनपद के प्रशासन और जनसहयोग से चल रहा है। कालीदास के अभिज्ञान शकुन्तलम में मालिनी नदी का जिक्र आता है जिसे वर्तमान में लोग मालन नदी के नाम से जानते हैं। गंगा की सहायक नदियों में से एक यह नदी कभी अपने पूरे विस्तार के साथ अविरल बहा करती थी, लेकिन अतिक्रमण के कारण इस नदी का अस्तित्व खत्म हो चुका था। यह छोटी सी धारा में सिमट कर रही गई थी और इसकी जमीन पर लोग फसलें उगाने लगे थे।

 सीएम योगी आदित्यनाथ की नदियों को पुनर्जीवित किए जाने की मंशा को पुरा करते हुए बिजनौर के जिला प्रशासन ने मालन नदी को उसके पुराने स्वरूप में वापस लौटाने के प्रयास शुरू किए हैं। इसमें जन सहयोग भी लिया जा रहा है। नदी की खुदाई  कर उसे चौड़ा करने का काम भी तेजी से चल रहा है। अतिक्रमण हटाकर मालन के तटबंध बनाए जा रहे हैं। ग्राम प्रधानों की मौजूदगी में यह कार्य किया जा रहा है।

स्थानीय लोग कर रहे कार्य में श्रमदान

नदी के आसपास रहने वाले लोग इस पवित्र कार्य में श्रमदान कर रहे हैं। मालन नदी का उदगम पौड़ी जिले की चंड़ा पहाड़ियों से माना जाता है। बिजनौर में हल्दूखाता से मालन प्रवेश करती है। जिले में 53 किमी की यात्रा करने के बाद गंगा में मालन का मिलन रावली में स्थित कण्व आश्रम के पास होता है। योगी सरकार 2.0 में नदियों को अविरल और निर्मल बनाने का अभियान पूरे प्रदेश में चल रहा है। इस कार्य में लगे कई सामाजिक संगठन प्रभावी प्रयास कर रहे हैं। 

सम्बंधित ख़बरें

यूपी पुलिस का अश्लील वीडियो वायरल… हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही की आपत्तिजनक हरकतें देख अफसरों के उड़े होश

UP Budget 2026: योगी सरकार ने खोला पिटारा, पेश किया ‘9.12 लाख करोड़’ का मास्टरस्ट्रोक बजट, जानिए क्या है खास

नेहा सिंह राठौर को सुप्रीम कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक से बदला पूरा मामला

UP Cabinet Expansion: पूजा पाल बनेंगी मंत्री? नवरात्र में योगी सरकार के विस्तार की तैयारी!

लोगों को किया जा रहा जागरुक

लोगों को जागरूक कर नदियों का महत्व बताने के साथ-साथ नदियों को नया जीवन देने के लिए श्रमदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। गौरतलब है कि बिजनौर की मालन नदी की तरह ही प्रदेश की गोमती नदी की 22 सहायक नदियों में से सूख चुकी 19 नदियों को भी नया जीवन देने के कार्य में सामाजिक संस्थाएं जुटी हुई हैं। जनसहयोग के माध्यम से इन नदियों को पुनर्जीवित करने के लिए लोगों को जागरूक कर रही हैं। 

On the call of yogi government mythological malan river are getting new life

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 20, 2022 | 05:14 PM

Topics:  

  • Bijnor
  • New Life
  • Yogi Government

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.