यूपी पुलिस का अश्लील वीडियो वायरल… हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही की आपत्तिजनक हरकतें देख अफसरों के उड़े होश
UP Mahila Sipahi Viral Video : यूपी के बिजनौर में महिला सिपाही और हेड कांस्टेबल का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो गया है। हेड कांस्टेबल ने खुद वीडियो बनाया था। एसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया है।
- Written By: रंजन कुमार
यूपी पुलिस। इमेज-एआई
Bijnor Police Obscene Video : उत्तर प्रदेश के बिजनौर से खाकी को शर्मसार कर देने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस महकमे के अनुशासन और गरिमा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिजनौर के रेहड़ थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल और एक महिला सिपाही के कई अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो के सामने आने के बाद न केवल पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है, बल्कि आम जनता के बीच भी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
वायरल हो रहे इन वीडियो में सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात है कि महिला सिपाही अपनी अधिकारिक पुलिस वर्दी में नजर आ रही है। ड्यूटी के दौरान और वर्दी की गरिमा को ताक पर रखकर की गई इन आपत्तिजनक हरकतों ने उच्च अधिकारियों को भी सन्न कर दिया है। जैसे ही यह मामला बिजनौर के पुलिस कप्तान अभिषेक झा के संज्ञान में आया, उन्होंने तुरंत कड़ा रुख अपनाते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
पुलिस कप्तान का सख्त एक्शन
एसपी अभिषेक झा ने स्पष्ट किया है कि पुलिस जैसे अनुशासित विभाग में इस तरह की अश्लील हरकतों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने इस मामले की गहन जांच के आदेश दे दिए हैं। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये वीडियो थाने के भीतर ही बनाए गए थे या कहीं बाहर। इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने के पीछे किसका हाथ है। फिलहाल विभागीय जांच पूरी होने तक दोनों को ड्यूटी से हटा दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
केतन अग्रवाल के हत्या की आरोपी सिया गोयल ने मीडिया को दिखाई मिडिल फिंगर! यूजर्स बोले- शर्मनाक हरकत
उज्जैन में महिला से हैवानियत: अर्धनग्न कर गांव में घुमाने वाले 11 आरोपियों पर केस दर्ज, 6 आरोपी गिरफ्तार
भोपाल में युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, पूर्व डीजीपी के इशारे पर वार कराने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
पुणे का केतन अग्रवाल हत्याकांड: सबूत जुटाने सिया के घर पहुंची पुलिस, आरोपियों का होगा लाई डिटेक्शन टेस्ट
यह भी पढ़ें : ब्राह्मणों पर महिला कांस्टेबल की अभद्र टिप्पणी, इंटरनेट पर मचा बवाल, देखें वीडियो
यूपी पुलिस और वायरल विवादों का पुराना नाता
यह पहली बार नहीं है, जब उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों की ऐसी हरकतें कैमरे में कैद हुई हों। अभी कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश के उन्नाव और हापुड़ से भी पुलिसकर्मियों के रील बनाने और आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले सामने आए थे। उसके बाद डीजीपी मुख्यालय को सोशल मीडिया पॉलिसी तक जारी करनी पड़ी थी। बिजनौर की इस ताजा घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि सख्त हिदायतों के बावजूद कुछ कर्मचारी वर्दी के सम्मान को समझने में नाकाम हैं। फिलहाल बिजनौर पुलिस इस पूरे प्रकरण की तकनीकी जांच कर रही है। अफसरों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद इन दोनों के खिलाफ सेवा समाप्ति जैसी कठोर कार्रवाई भी की जा सकती है। पूरे जिले में इस समय यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग खाकी के इस गिरते स्तर पर चिंता जता रहे हैं।
