Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नौकरी के नाम पर 25 लाख की ठगी, धोखेबाजों ने ऐशो-आराम में उड़ाए पैसे

  • Written By: अक्सा अंसारी
Updated On: Feb 11, 2024 | 11:49 AM

नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

जाजपुर: ओडिशा (Odisha) के जाजपुर (Jajpur) जिले में सरकारी नौकरियां (Government Job) दिलाने का वादा कर कम से कम छह अभ्यर्थियों से 25 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को गिरफ्तार किये गये आरोपी की पहचान सूर्या बड़नायक (Surya Badnayak) के रूप में हुई, जो मलकानगिरी (Malkangiri) का रहने वाला है। हालांकि इस घोटाले का मुख्य आरोपी फरार है, जिसकी पहचान रामचंद्र दरुआ (Ramchandra Darua) के रूप में हुई है।

पुलिस ने अवैध रुप से जुटाए पैसों से खरीदी गयी एक एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) जब्त की है। पुलिस ने बताया कि मलकानगिरी निवासी दरुआ जाजपुर जिले के बाड़ी ब्लॉक के अंतर्गत पलाटपुर अपग्रेडेड मिडिल इंग्लिश (यूजीएमई) में सहायक शिक्षक के रूप में काम करता है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिछले 10 वर्षों से पलटपुर गांव में एक किराए के मकान में रह रहा है। 

ऐसे की धोखाधड़ी

पुलिस के मुताबिक, पिछले वर्ष दरुआ ने जाजपुर के बाड़ी से चार और पड़ोसी केंद्रपाड़ा जिले से दो समेत कुल छह अभ्यर्थियों को बुलाया और उन्हें ओडिशा सरकार में पंचायत कार्यकारी अधिकारी (पीईओ) की नौकरी दिलाने का वादा किया। अभ्यर्थियों ने भी पद के लिए आवेदन किया हुआ था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने प्रत्येक अभ्यर्थी से नौकरी के नाम पर पांच लाख रुपये मांगे। इन छह अभ्यर्थियों ने पिछले वर्ष जून से अगस्त के बीच तीन चरणों में दरुआ के खाते में 25 लाख रुपये जमा करा दिये।

सम्बंधित ख़बरें

कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट

दुबई में ₹25,000 किराया देकर भी सीधे खड़ा नहीं हो पाता शख्स, वायरल वीडियो ने दिखाई हकीकत

सभी Hill Stations पर क्यों होती हैं मॉल रोड? जानिए कैसे ब्रिटिश दौर में शुरू हुई यह परंपरा

अभिषेक शर्मा का ईडन गार्डन्स में धमाका, खास अंदाज में पूरी की सेंचुरी और फिर बन गए ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी

पुलिस के मुताबिक, पीईओ परीक्षा का परिणाम पिछले वर्ष आठ दिसंबर को प्रकाशित हुआ और जब अभ्यर्थियों को चयनित सूची में अपना नाम नहीं मिला तो उन्होंने दरुआ से पैसे वापस करने को कहा। पहले तो आरोपी ने पैसे लौटाने की बात कही लेकिन बाद में वह लापता हो गया। पुलिस ने बताया कि मामला उस समय सामने आया जब पलाटपुर के विभूति भूषण जेना ने बारी थाने में शिकायत दर्ज कराई और 4.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी की बात कही। इसके बाद बारी पुलिस थाने में दरुआ के खिलाफ इसी तरह की पांच शिकायतें दर्ज की गईं।

पुलिस के मुताबिक, शिकायतों के आधार पर जांच शुरू की गई और पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बारी थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रकाश चंद्र साहू ने बताया, ”जांच के दौरान हमने पाया कि जो पैसा दरुआ के खाते में जमा कराया गया था उसे बाद में बड़नायक के खाते डाल दिया गया। हमने बड़नायक के खाते की जानकारी जुटाई और उसे गिरफ्तार कर लिया।” उन्होंने बताया कि इस गिरोह का मुख्य आरोपी फिलहाल फरार है।

(एजेंसी)

Odisha 25 lakh rupee fraud for government job with candidates job scam alert

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 11, 2024 | 11:49 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.