Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अब और तेज दौड़ेगी काजल निषाद, सीएम योगी ने किया सम्मान

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: Apr 16, 2022 | 05:36 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: जोश और जज्बे से भरपूर नन्हीं धावक काजल अब और तेज दौड़कर जिंदगी में और लंबा सफर तय करेगी क्योंकि उसे अब सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) का प्यार और आशीर्वाद मिल चुका है। काजल के प्रयागराज (Prayagraj) से लखनऊ (Lucknow) तक 200 किमी के सफर को मुख्यमंत्री ने सम्मानित कर के और यादगार बना दिया। एथलीट बनने का है सपना रखने वाली काजल निषाद (Kajal Nishad) को मुख्यमंत्री द्वारा दौड़ने के लिए जूते भी उपहार में दिए गए।

जनपद प्रयागराज के माण्डा थाना क्षेत्र के ललितपर गांव निवासी नीरज कुमार निषाद की 10 वर्षीय पुत्री   काजल निषाद कक्षा चार की छात्रा है। काजल ने प्रयागराज में एक स्थानीय खेल स्पर्धा में भाग लिया था और दौड़ को पूरा किया था, परन्तु कार्यक्रम में उचित सम्मान ना मिल पाने के कारण काजल काफी निराश हो गई थी। इसी बात को लेकर काजल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी जिसके लिए काजल 10 अप्रैल को प्रयागराज से लखनऊ के लिए पैदल ही निकल पड़ी। प्रयागराज से लखनऊ तक का करीब 200 किलोमीटर लंबा सफर काजल ने 15 अप्रैल को पूरा किया और सीधे मुख्यमंत्री से मिलने 5 कालीदास मार्ग पर पहुंची।

सीएम योगी ने दिया खेल किट उपहार 

सम्बंधित ख़बरें

घर पर 5 मिनट में तैयार करें देसी घी वाला वॉटरप्रूफ काजल, बनाने का तरीका है बेहद आसान

लखनऊ में निर्माणाधीन होटल में लगी भीषण आग, विभूति खंड थाने के पास बन रहे ताज पैलेस में मची अफरातफरी

कड़ाके की ठंड को मात देकर माघी पूर्णिमा पर रिकॉर्ड स्नान, 2.10 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई पवित्र डुबकी

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के आगे झुका मेला प्रशासन, माफी मांगने को तैयार…लेकिन शंकराचार्य ने रख दी शर्त!

मुख्यमंत्री को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली उन्होंने तुरंत ही काजल को मिलने के लिए कहा। काजल की इस लगन और समर्पण को देखते हुए मुख्यमंत्री ने उसे अपने हाथों से सम्मानित किया और साथ ही साथ उसे आगे भी इसी तरह दौड़ में एक नया मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित करते हुए जूते, ट्रैक सूट और खेल किट भी उपहार में दिया। जब उसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा सम्मान मिला तो काजल की खुशी का कोई ठिकाना ना रहा। इस उपहार के लिए उसने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। इसके साथ ही बाबू बनारसी दास खेल अकादमी ने काजल की प्रतिभा का सम्मान करते हुए उसकी आगे की तैयारी के लिए उम्र भर खेल किट और जूते देने की पूरी जिम्मेदारी ली है।

Now kajal will run faster cm yogi honored

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 16, 2022 | 05:36 PM

Topics:  

  • Athlete
  • Chief Minister Yogi Adityanath
  • Kajal
  • Lucknow
  • Prayagraj

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.