Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नोएडा: अज्ञात बदमाशों ने की शख्स की हत्या, मामला दर्ज

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: Oct 30, 2021 | 10:18 AM

Representative Photo/Social Media

Follow Us
Close
Follow Us:

नोएडा: नोएडा में थाना बिसरख क्षेत्र के एक मूर्ति चौराहे के पास कार सवार व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि मृतक की पहचान थाना बादलपुर क्षेत्र के गांव खेड़ा धर्मपुरा के रहने वाले मंजीत के रूप में हुई है। व्यक्ति थाना बादलपुर का बदमाश था, जो अपनी दूसरी पत्नी के साथ नोएडा के सेक्टर 78 स्थित अंतरिक्ष सोसायटी में रहता था। 

उसकी पहली पत्नी गांव खेड़ा धर्मपुर में रहती है। उन्होंने बताया कि पुलिस को संदेह है कि मंजीत की हत्या उसके किसी परिचित ने की है।थाना बिसरख क्षेत्र के एक मूर्ति चौराहे के पास शुक्रवार देर रात को कार से जा रहे 40 वर्षीय व्यक्ति कि अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच शुरू की तो मृतक की पहचान कुख्यात बदमाश मंजीत के रूप में हुई और उसके खिलाफ लूट, हत्या व डकैती के आरोप में मामले दर्ज हैं। 

अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि गाड़ी के अंदर दो लोग थे। आशंका है कि घटना मृतक के किसी परिचित ने अंजाम दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। डीसीपी ने बताया कि इस मामले में शनिवार तड़के मंजीत के जीजा योगेंद्र ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया।

सम्बंधित ख़बरें

वर्धा: प्रेम संबंध के संदेह में पति ने की पत्नी की हत्या, कमर के पट्टे से घोंटा गला; पुलिस ने आरोपी को दबोचा

नोएडा इंजीनियर युवराज मेहता मौत मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बिल्डर अभय कुमार की रिहाई का दिया आदेश

पोस्टमार्टम हाउस में ‘कफन घोटाला’! घूस नहीं दी तो परिजनों को खुद पैक करनी पड़ी लाश, VIDEO वायरल

नोएडा अथॉरिटी को मिला नया ‘बॉस’: IAS कृष्णा करुणेश बने नए CEO, इंजीनियर की मौत के बाद बड़ा एक्शन

उन्होंने बताया कि घटना की जांच के लिए पुलिस की चार टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है और मौके पर श्वान दस्ते और फॉरेंसिक टीम को जांच में मदद के लिए बुलाया गया।(एजेंसी)

Noida man killed by unknown miscreants case registered

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 30, 2021 | 10:18 AM

Topics:  

  • Greater Noida
  • Man killed
  • Noida

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.