Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

500 की नोट गिनते-गिनते थक गए अधिकारी, नासिक छापेमारी में 14 घंटे तक हुई सिर्फ नोटों की गिनती

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: May 26, 2024 | 05:05 PM

छापेमारी में जब्त की गई रकम

Follow Us
Close
Follow Us:

नासिक: आयकर विभाग टैक्स चोरों पर नजर रख रहा है और वहुनाव के मद्देनज़र पिछले कुछ दिनों से आयकर विभाग (Income Tax) काफी सक्रिय हो गया है। विभाग ने हाल ही में नांदेड़ में बड़ी छापेमारी (Raid) की थी। इन छापों में करोड़ों की नकदी जब्त की गई। इसके बाद नासिक (Nashik) में भी इसी तरह की कार्रवाई की गई है। आयकर विभाग ने यहां एक सर्राफा कारोबारी की संपत्तियों पर छापा मारकर 26 करोड़ रुपये नकद और 90 करोड़ रुपये की बेहिसाब संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए हैं। आयकर विभाग की इस कार्रवाई से नासिक में सनसनी मच गई है। खबर है कि 500 की नोट गिनते-गिनते अधिकारी ऑपरेशन हो गए थे। नासिक में हुई इस छापेमारी में 14 घंटे तक हुई सिर्फ नोटों की गिनती हुई है।

इस ऑपरेशन के दौरान नासिक, नागपुर और जलगांव के अधिकारी एक साथ आए थे। उन्होंने कुल 26 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की है। आयकर विभाग की टीम ने जब छापेमारी की तो एक कमरे से 500 रुपये के नोटों के बंडल मिले। बंडलों का ढेर इतना था कि जब्त की गई रकम का हिसाब लगाने में अधिकारियों को करीब 14 घंटे लग गए। जब्त रकम की गणना के लिए आयकर विभाग को कुल 7 कारें बुलानी पड़ीं। ये ऑपरेशन लगातार 30 घंटे से चल रहा था। उक्त छापेमारी के बाद कई लोगों की नजर इस बात पर है कि आगे क्या कार्रवाई होगी।

नासिक शहर में एक सर्राफा कारोबारी के पास इतनी बड़ी मात्रा में बेहिसाब संपत्ति मिलने से शहर में हड़कंप मच गया है। इस कार्रवाई से व्यापारियों में तनाव का माहौल है। आने वाले समय में आयकर विभाग की कार्रवाई का खामियाजा किसे किसे भुगतना पड़ेगा, इसे लेकर दबी जुबान में चर्चा चल रही है।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक MIDC में जाम से थमी रफ्तार, गरवारे-एक्सलो रोड पर ट्रैफिक से हाल बेहाल; वाहन चालक हो रहें परेशान

नासिक : मोबाइल लोक अदालत से गांव-गांव पहुंचा न्याय, करंजाली में विवादों का मौके पर समाधान

विकास की वेदी पर ‘इतिहास’ की बलि ! त्र्यंबकेश्वर में कुंभ से पहले बड़ा बदलाव

नासिक कुंभ से पहले एआई सुरक्षा पर सवाल, सांसद वाजे ने जताया साइबर खतरा; लोकसभा में गूंजा मुद्दा

Nashik bullion businessman income tax raid rs 26 crore cash seized

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 26, 2024 | 05:05 PM

Topics:  

  • Nashik

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.