Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सीएम शिंदे को मराठा आरक्षण से ज्यादा कुर्सी की चिंता, नाना पटोले ने कसा तंज

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Oct 26, 2023 | 02:43 PM
Follow Us
Close
Follow Us:
  • आरक्षण पर बीजेपी ने दिया धोखा
  • शिंदे को आरक्षण से ज्यादा कुर्सी की चिंता 

मुंबई: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने  सीएम एकनाथ शिंदे पर तंज कसते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री को मराठा आरक्षण दिलाने से ज्यादा चिंता अपनी कुर्सी बचाने की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के उस दावे में कोई दम नहीं है, जिसमें उन्होंने छत्रपति शिवाजी की शपथ लेकर मराठों को आरक्षण दिलाने  का वचन दिया है। पटोले ने कहा कि आरक्षण के नाम पर बीजेपी ने लोगों को धोखा देने का काम किया है। 

साल 2014 में सत्ता में आने से पहले भारतीय जनता पार्टी ने मराठा, आदिवासी, धनगर, हलबा और ओबीसी समुदायों को आरक्षण देने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब 10 साल तक सत्ता में रहने के बाद भी इन वादों को पूरा नहीं किया गया है। यह सब इसी का नतीजा है कि आरक्षण का मुद्दा अब गहराता जा रहा है और भाजपा के खिलाफ लोगों में तीव्र आक्रोश है।  लेकिन सरकार जनभावना को नहीं समझ रही है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पता नहीं कि कल उनकी कुर्सी रहेगी या नहीं। ऐसे में उन्होंने आरक्षण को लेकर जो वचन दिया है, उसका कोई महत्व नहीं रह जाता है। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार अंधी और बहरी हो गई है। जब तक यह सरकार नहीं हटेगी आरक्षण का मुद्दा हल नहीं होगा। 

पाटिल से किया वादा नहीं निभाया 
प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि सरकार ने मनोज जरांगे पाटिल से मराठा आरक्षण के मुद्दे को हल करने के लिए एक महीने समय मांगा था। पाटिल ने सरकार को 40 दिन का समय दिया था। लेकिन यह समय सीमा भी समाप्त हो गई और सरकार आरक्षण का मुद्दा नहीं सुलझा सकी। नतीजतन विवश होकर पाटिल को फिर से भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा है। इससे  एक बार फिर पता चला है कि राज्य सरकार आरक्षण को लेकर गंभीर नहीं है। पटोले ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार झूठ बोलकर सत्ता में आने वाली सरकार है। आज शाहू, फुले, आंबेडकर के महाराष्ट्र में यह सरकार जानबूझकर ओबीसी और मराठों, धनगरों और आदिवासियों के बीच टकराव पैदा करने की कोशिश कर रही है। 

सम्बंधित ख़बरें

MP Farmer News: मध्य प्रदेश में किसानो की बल्ले बल्ले , MP में हफ्ते में 6 दिन होगी गेहूं खरीदी,

Thane Nana Nani Park पर विवाद, हेल्थ सेंटर के खिलाफ लोगों का विरोध तेज

शिवसेना के नाम और निशान की जंग, 29 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में महामुकाबला, क्या पलट जाएगी महाराष्ट्र की बाजी?

शिवसेना का मिशन 22 जिप-225 पंचायत समिति इलेक्शन, हर मंत्री को दी गई 2 जिलों की जिम्मेदारी

Nana patole says that eknath shinde is more worried about cm post than maratha reservation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 26, 2023 | 02:43 PM

Topics:  

  • CM Post
  • Eknath Shinde
  • Nana Patole

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.