Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई: महिला ने आवारा कुत्तों को खिलाया खाना, लगा 8 लाख का जुर्माना, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

  • By वैष्णवी वंजारी
Updated On: Jul 17, 2025 | 04:42 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: सपनो की नगरी कही जाने वाली मुंबई से एक होश उड़ाने वाली खबर सामने आई है। आपको बता दें कि यहां एक महिला के ऊपर 8 लाख का जुर्माना लगाया गया है। जी हां और यह जुर्माना किसी क्राइम के लिए नहीं बल्कि आवारा बेजुबान कुत्तों को खाना खिलाने से लगा है। आइए जानते है पूरी खबर क्या है… 

जी हां दरअसल महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक बहुत ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आपको बता दें कि युवती का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने आवारा कुत्ते को खाना खिलाया था। बता दें कि यह दयालु महिला नवी मुंबई के एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में रहती है। 

रेजिडेंशियल सोसाइटी ने लगाया जुर्माना 

नवी मुंबई के हाउसिंग कॉम्पलेक्स में रहने वाली अंशु सिंह ने बताया कि उन पर 8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अंशु सिंह ने बताया कि रेजिडेंशियल सोसायटी के मैनेजमेंट ने उन पर यह जुर्माना आवारा कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर लगाया है। दरअसल अंशु सिंह जिस सोसाइटी में रहती हैं, उस रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में 40 से भी ज्यादा इमारते हैं।

इस वजह से लगा जुर्माना

इस बारे में बात करते हुए अंशु सिंह ने बताया कि उन पर रोजाना के हिसाब से 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि हाउसिंग सोसायटी परिसर के अंदर कुत्तों को खाना खिलाने पर यह जुर्माना लगा है।

उन्हें बताया गया है कि सोसाइटी के अंदर गंदगी फैलाने की वजह से उन पर जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि उन पर जुलाई 2021 से अब तक हर रोज के 5000 रुपये के हिसाब से जुर्माना लगाने की बात कही गई है। वाकई में यह जानकर बेहद हैरानी होती है कि इस चकाचौंध के बीच हम इतने निर्दयी कैसे हो सकते है। 

‘कुत्ते सोसाइटी के अंदर करते हैं गंदगी’

अंशु सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सोसाइटी के अंदर कई आवारा कुत्ते घूमते दिखते हैं। इतना ही नहीं बल्कि उनके अलावा एक अन्य महिला पर छह लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एक अन्य महिला ने बताया कि सोसायटी के वॉचमैन उन पर ध्यान रखते हैं, जो आवारा कुत्तों को खाना खिलाते हैं और उनका नाम नोटकर मैनेजिंग कमेटी को दे देते हैं।

फिर वह जुर्माना लगाते हैं। हाउसिंग कॉम्प्लेक्स की सचिव ने बताया कि स्वच्छता की वजह से इस तरह के नियम बनाए गए हैं, क्योंकि कुत्ते पार्किंग और अन्य जगहों पर गंदगी करते हैं। जहां स्वच्छता बेहद जरुरी है ठीक वैसे ही बेजुबानों को खाना देना भी महत्वपूर्ण है। परफेक्शन के चक्कर में हमारी इंसानियत कही खो सी जा रही है। 

Mumbai woman fed food to stray dogs fined 8 lakh will be blown away knowing the reason

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 18, 2021 | 03:17 PM

Topics:  

  • Mumbai
  • New Mumbai
  • New Mumbai News
  • Viral News
  • Viral News Hindi

सम्बंधित ख़बरें

1

‘भाषा के नाम पर समाज को बांट रही भाजपा’, उद्धव ठाकरे ने RSS पर भी किया बड़ा हमला

2

ट्रेन में इलेक्ट्रिक केतली में मैगी पकाना पड़ा भारी! रेलवे शुरू की महिला की तलाश, होगी कार्रवाई

3

‘अरे समझता नहीं क्या…’, भरी सभा में किस पर भड़के अजित पवार? वायरल हुआ Video

4

मेडिकल कॉलेज में हुई मौत…तो नाचते गाते आत्मा लेने पहुंचे लोग, रतलाम से आया हैरान करने वाला VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.