- Hindi News »
- State »
- Mumbai Nala Cleaning Negligence Fine On Contractors
मुंबई में नाला सफाई में लापरवाही, 31 ठेकेदारों पर गिरी गाज, 30.83 लाख का दंड
- Written By: अनिल सिंह

नवभारत न्यूज नेटवर्क
मुंबई: मानसून से पहले नाला सफाई का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। हालांकि जिन ठेकेदारों को सफाई का काम दिया गया है, उनमें से कुछ ने लापरवाही बरती है। बीएमसी प्रशासन ने ऐसे 31 ठेकेदारों पर दंडात्मक कार्रवाई की है और उन पर 30 लाख 83 हजार रुपए का जुर्माना ठोका है।
भारी बारिश के दौरान जल जमाव न हो इसलिए महानगर के छोटे-बड़े नालों से कचरा निकाला जा रहा है। नालों की सफाई होने से बारिश के पानी की तेजी से निकासी होने में मदद मिलती है। इस साल मानसून से पहले कुल 10 लाख 21 हजार 782 मीट्रिक टन कचरा निकालने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें से 6 लाख 23 हजार 631 मीट्रिक टन यानी 61.03 प्रतिशत कचरा निकाला जा चुका है।
15 मार्च 2024 से 29 अप्रैल 2024 तक की अवधि में नाला सफाई कार्य में 31 स्थानों पर लापरवाही और त्रुटियां सामने आई हैं। बीएमसी ने लापरवाह ठेकेदारों के खिलाफ दंडात्मक करते उनसे कुल 33 लाख 83 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सफाई कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नाबालिगों को ‘हिजड़ा’ बनाने वाले बांग्लादेशी गैंग का भंडाफोड़, गिरोह का सरगना फरार, एक सदस्य गिरफ्तार
घर आया LPG गैस सिलेंडर तो महिला ने उतारी आरती, शर्मा गया डिलिवरी ब्वाय, देखें वीडियो
‘संजय राउत ही करेंगे ठाकरे गुट के दो टुकड़े’, विधायक चंद्रकांत पाटिल का बड़ा दावा
कल रात से LPG सिलेंडर की लाइन में खड़े हैं लोग, मुंबई के मालवणी में गैस एजेंसी मालिक की पिटाई!
सबसे ज्यादा मुंबई शहर में ठेकेदारों पर कार्रवाई
जिन ठेकेदारों पर दंडात्मक कार्रवाई की गई है, उनमें मुंबई शहर के 12 ठेकेदार (19 लाख 75 हजार रुपए), पूर्वी उपनगर के 10 ठेकेदार (7 लाख 20 हजार रुपए) और पश्चिमी उपनगर के 9 ठेकेदारों (3 लाख 88 हजार रुपए) का समावेश है। काम में गड़बड़ी के हिसाब से जुर्माना राशि तय की जाती है। जुर्माने की राशि ठेकेदारों की देय राशि से काटी जाएगी। बीते शनिवार को निरीक्षण के दौरान गोवंडी में डंपिंग कैनाल से कचरा हटाने का काम शुरू नहीं करने पर ठेकेदार डीबी इंफ्रास्ट्रक्चर पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
Mumbai nala cleaning negligence fine on contractors
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














