Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शिंदे गुट के MLA संतोष बांगड़ ने अधिकारी को दी धमकी, वीडियो मचा रहा सनसनी

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: Mar 06, 2024 | 01:26 PM

संतोष बांगर

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: शिवसेना शिंदे गुट (Shinde Faction) के हिंगोली विधायक संतोष बांगर (MLA Santosh Bangar) हमेशा अपने आक्रामक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। फोन पर सरकारी अधिकारियों को धमकी (Threatened the officer) देना, उनसे अभद्र भाषा में बात करना इस सबसे जुड़े बांगड़ के वीडियो कई बार सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। संतोष बांगड़ का ऐसा ही एक वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो से कई लोगों ने उनकी आलोचना की। 

तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में संतोष बांगर कृषि अधीक्षक को धमकी देते नजर आ रहे हैं। बांगर ने कृषि अधीक्षक से कहा है कि अगर किसानों की फसल बीमा राशि का भुगतान नहीं हुआ तो मेरे जैसा बुरा इंसान कोई नहीं होगा। अब ये पूरा वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी चर्चा पुरे महाराष्ट्र में हो रही है। 

जानें क्या है माजरा 

दरअसल बेमौसम बारिश और सूखे के कारण हिंगोली में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। लिहाजा, किसान फसल बीमा राशि पाने के लिए कृषि कार्यालय की चौखट पर भीड़ लगा रहे हैं। इसी तरह हिंगोली के कुछ किसानों ने फसल बीमा राशि दिलाने के लिए संतोष बांगड़ से शिकायत की। 

सम्बंधित ख़बरें

मैदान पर ही फूट-फूट कर रोने लगे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, VIDEO देख पसीज जाएगा आपका दिल, मैच के बाद क्या हुआ?

2 बाइक से पहुंचे और मिनटों में ज्वेलरी शॉप उड़ा ले गए लाखों के जेवर, फिल्मी स्टाइल में लूट का VIDEO आया सामने

बाइक पर स्टंट और वीडियो बनाने के चक्कर में 3 सगे भाइयों की मौत, खौफनाक VIDEO देख कांप जाएगी रूह

WATCH: फरियादी सुना रहे थे दुखड़ा और साहब देख रहे थे IPL! शाहजहांपुर पुलिस का शर्मनाक VIDEO वायरल

इस पर संतोष बांगड़ ने शिवसेना के कार्यकर्ताओं के साथ सीधे कृषि विभाग के कार्यालय पर धावा बोल दिया। किसानों की फसल बीमा राशि चार दिनों के भीतर खाते में जमा करें, अन्यथा मेरे जैसा बुरा कोई नहीं है, यह बात संतोष बांगर ने हिंगोली के कृषि अधीक्षक शिवराज घोरपड़े से कही।

येत्या ४ दिवसांत शेतकऱ्यांना पिक विमा द्या, अन्यथा माझ्या एवढा वाईट माणूस कुणीच नाही, असा सज्जड दम आमदार संतोष बांगर यांनी अधिकाऱ्यांना दिला. #SantoshBangar #hingoli #viralvideo #Farmers #Maharashtra pic.twitter.com/kdXQ7o6AaJ — Satish Daud Patil (@Satish_Daud) March 6, 2024

इतना ही नहीं विधायक बांगड़ ने कृषि अधीक्षक को चेतावनी भी दी कि अगर किसानों के खाते में पैसा नहीं आया तो वे कृषि कार्यालय में शिवसेना के अंदाज में विरोध प्रदर्शन करेंगे। ये पूरा वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ लोगों ने संतोष बांगर के रुख का समर्थन किया है।

Mla santosh bangar threatened the officer watch video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 06, 2024 | 01:26 PM

Topics:  

  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.