Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

2 बाइक से पहुंचे और मिनटों में ज्वेलरी शॉप उड़ा ले गए लाखों के जेवर, फिल्मी स्टाइल में लूट का VIDEO आया सामने

Patna Jewellery Robbery: पटना के रामकृष्णा नगर में श्री लक्ष्मी अलंकार ज्वेलर्स से 20 लाख की लूट। पांच नकाबपोश अपराधियों ने दुकानदार को घायल कर जेवरात समेटे और फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Apr 20, 2026 | 12:00 PM

पटना ज्वेलरी शॉप में लूट (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Patna Jewellery Robbery VIDEO: बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों का दुस्साहस कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार दोपहर रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र की धनजी कॉलोनी में पांच हथियारबंद अपराधियों ने श्री लक्ष्मी अलंकार ज्वेलर्स को अपना निशाना बनाया। इस वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दोपहर का वक्त था, जब दो बाइकों पर सवार पांच नकाबपोश अपराधी दुकान के बाहर रुके। योजना के मुताबिक, तीन बदमाश हेलमेट पहनकर दुकान के भीतर दाखिल हुए। इस दौरान दो बदमाश बाहर रहकर स्थिति पर नजर रखते रहे।

फिल्मी स्टाइल में आए लूटेरे

दुकान के अंदर उस वक्त मालिक धनंजय कुमार और तीन ग्राहक मौजूद थे। बदमाशों ने घुसते ही पिस्टल तान दी और सभी को एक कोने में बंधक बना लिया। जब धनंजय कुमार ने विरोध करने की कोशिश की, तो अपराधियों ने पिस्टल की बट से उनके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वे लहूलुहान हो गए।

सम्बंधित ख़बरें

बाइक पर स्टंट और वीडियो बनाने के चक्कर में 3 सगे भाइयों की मौत, खौफनाक VIDEO देख कांप जाएगी रूह

WATCH: फरियादी सुना रहे थे दुखड़ा और साहब देख रहे थे IPL! शाहजहांपुर पुलिस का शर्मनाक VIDEO वायरल

IIT में फेल, फिर ₹1.7 करोड़ पैकेज तक का सफर- अमित दत्ता की कहानी वायरल

LIVE मैच में SRH फैन ने CSK पर किया काला जादू! स्टेडियम में तंत्र-मंत्र करता दिखा शख्स, देखें VIDEO

Daylight robbery at a jewellery store in Patna, Bihar pic.twitter.com/MWATxq6GwK — Piyush Rai (@Benarasiyaa) April 19, 2026

लाखों के जेवरात पर साफ किया हाथ

दुकानदार के अनुसार, अपराधियों ने शोकेस तोड़कर गहने समेटना शुरू कर दिया। लूट की इस घटना में लगभग 100 ग्राम सोने के आभूषण। करीब 3 किलो चांदी के जेवरात। कुल अनुमानित बाजार मूल्य 15 से 20 लाख रुपये बताया जा रहा है। काम तमाम करने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए और दहशत फैलाने के लिए एक राउंड फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने क्या कहा?

घटना की सूचना मिलते ही पटना के रामकृष्णा नगर थाना पुलिस और सदर अनुमंडल पदाधिकारी (SDPO) रंजन कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस की जांच में अब एसटीएफ (STF) की टीम भी मदद कर रही है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: दोनों बेटियों को अपने साथ ले जाएगा…आरोपी की पत्नी ने खोले रूह कंपाने वाले राज; जानें क्या बताया

CCTV फुटेज आया सामने

पुलिस दुकान और आसपास के इलाकों में लगे कैमरों को खंगाल रही है ताकि बाइक नंबर और हेलमेट के पीछे छिपे चेहरों की पहचान की जा सके। नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) परिचय कुमार के नेतृत्व में पूरे इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की जा रही है। घायल दुकानदार का बयान दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है, हालांकि अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।

Patna jewellery shop robbery ramkrishna nagar gold silver loot cctv video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 20, 2026 | 12:00 PM

Topics:  

  • Loot
  • Patna
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.