Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र: विपक्ष का कड़ा सवाल, क्या सरकार किसानों की पीड़ा को लेकर संवेदनशील….? CM शिंदे ने दिया ‘ये’ जवाब

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: Mar 17, 2023 | 01:32 PM

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (फ़ाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि बेमौसम बारिश के कारण फसलों को पहुंचे नुकसान का आकलने करने के लिए पंचनामा तैयार किए जा रहे हैं और उनकी सरकार किसानों के कल्याण को लेकर प्रतिबद्ध है। राज्य विधानसभा में शिंदे ने कहा कि बेमौसम बारिश से फसलों को पहुंचे नुकसान का पता लगाने के लिए उन्होंने नांदेड़ और नासिक के जिला अधिकारियों से बात की है। उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह हुई बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों के पंचनामा लगभग पूरे हो चुके हैं। सदन में नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार ने यह मुद्दा उठाते हुए पूछा कि क्या सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर संवेदनशील है।

पवार ने कहा, ‘‘ राज्य में ‘येला अलर्ट’ जारी है। मौसम खराब है। किसान बेमौसम बारिश के कारण अपनी खड़ी फसलों को हुए नुकसान से परेशान हैं, जिसके कारण वे आत्महत्या कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘ कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार किसानों की पीड़ाओं पर असंवेदनशीलता से बात करते हैं। विधानसभा को स्थिति को गंभीरता से लेने की जरूरत है। किसान रहेंगे तो राज्य बचेगा।”

इससे पहले सुबह महा विकास आघाडी (एमवीए) के विधायकों ने किसानों को हुए नुकसान के लिए मुआवजे की मांग करते हुए विधान भवन की सीढ़ियों पर विरोध-प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। एमवीए में शिवेसना (उद्वव ठाकरे नीत गुट), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल है। दोनों सदनों में विपक्ष के नेताओं अजीत पवार और अंबादास दानवे के नेतृत्व में विधायकों ने कहा, ‘‘इस सरकार का क्या फायदा अगर वे किसानों को उनकी फसल के लिए पर्याप्त कीमत नहीं दे सकती।” (एजेंसी)

सम्बंधित ख़बरें

संभाजीनगर में बनेगी मराठवाड़ा की पहली विरासत संरक्षण प्रयोगशाला, ग्रंथों को मिलेगा जीवनदान

छत्रपति संभाजीनगर: आंखों की गंभीर चोट, घाटी अस्पताल में आपात सर्जरी से बच्चों को मिला नया जीव

छत्रपति संभाजीनगर में छाया कपल्स ग्लो रिंग का जादू; गिफ्ट शॉप्स में बढ़ी डिजिटल लव रिंग की डिमांड

एडवांस एक्सपो में MASIA का परचम, अंतरराष्ट्रीय मंच पर संभाजीनगर का नाम वैश्विक स्तर पर स्थापित

Maharashtra tough question from the opposition is the government sensitive to the sufferings of the farmers cm shinde gave this answer

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 17, 2023 | 01:32 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Maharashtra Politics

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.