Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र: शिंदे सरकार का युवाओं को तोहफा, 75,000 पदों पर निकलेगी बंपर भर्ती

  • By वैष्णवी वंजारी
Updated On: May 28, 2024 | 02:20 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: महाराष्ट्र (Maharashtra) के सत्ता में आयी नई सरकार यानी एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) सरकार आये दिन कई नए बड़े फैसले ले रहे है। आपको बता दें कि बीते गुरुवार को महाराष्ट्र सरकार द्वारा एक अहम फैसला लिया गया है। आपको बता दें कि शिंदे सरकार ने यह निर्णय लिया है कि महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) के दायरे से बाहर आने वाले 75 हजार खाली पदों पर जल्द ही नियुक्तियां की जाएंगी, इससे राज्य के 75 हजार युवाओं को नौकरी मिलेगी। आइए जानते है पूरी खबर क्या है.. 

सरकार का आधिकारिक बयान जारी 

आपको बता दें कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गई है। वहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में ‘नीति आयोग’ जैसी एक संस्था स्थापित करने का फैसला किया गया है, जिसके जरिए राज्य सरकार को इस तरह की सलाह दी जा सके, फ़िलहाल इस खबर से महाराष्ट्र के नागरिकों में ख़ुशी की लहर दिख रही है। 

 75,000 पदों पर भर्ती

दरअसल मंत्रिमंडल द्वारा यह फैसला किया गया है कि ग्रुप-बी, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी के नॉन-गेजेडेट कर्मचारियों के 75,000 पदों पर भर्ती के लिए टीसीएस (TCS) और आईबीपीएस (IBPS) परीक्षा आयोजित करेंगे। वहीं इसके लिए मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान एक और अहम फैसला लिया गया कि राज्य सरकार को मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए नीति आयोग की तर्ज पर ”महाराष्ट्र परिवर्तन संस्थान” की स्थापना की जाए। 

2800 स्वयं सहायता समूह

महत्वपूर्ण बात यह है कि इस संस्थान की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी भी मिल गई है। इसके अलावा सरकार ने मराठवाड़ा, विदर्भ और उत्तर महाराष्ट्र में अल्पसंख्यक महिलाओं के 2800 स्वयं सहायता समूह को गठित करने की भी मंजूरी दे दी है। इस तरह इन दिनों महाराष्ट्र में विकास की गति और भी तेजी हुई है। 

Maharashtra shinde governments gift to the youth bumper recruitment will come out for 75000 posts

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 21, 2022 | 01:24 PM

Topics:  

  • Bumper Recruitment
  • Eknath Shinde
  • Maharashtra News

सम्बंधित ख़बरें

1

चुनाव के बीच मनोज जरांगे का नासिक दौरा, दौरे पर सभी दलों की पैनी नजर, मराठा आरक्षण बना बड़ा मुद्दा

2

नासिक मनपा चुनाव: महाविकास आघाड़ी में सीटों पर अब भी फंसा पेंच, गठबंधन पर सस्पेंस बरकरार

3

नासिक मनपा चुनाव: उम्मीदवारों की भीड़, ईवीएम पर बढ़ेगा दबाव, एक वार्ड में 2-3 बैलेट यूनिट लगेंगी

4

बिजली बिल न भरने वालों पर महावितरण का डंडा, जलगांव-धुलिया-नंदुरबार में 6 हजार कनेक्शन कटे

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.