- Hindi News »
- State »
- Maharashtra Rain Alert Maharashtra Today Weather Update
विदर्भ-मराठवाड़ा में आज भी आंधी तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी, ‘इन’ जिलों को अलर्ट जारी
- Written By: वैष्णवी वंजारी

महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश (डिजाइन फोटो)
नागपुर: मार्च महीने में जहां भीषण गर्मी का मौसम होता है वही इस साल मौसम का मिजाज कुछ अलग ही नजर आ रहा है। महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश (Maharashtra Rain Alert) का संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल बीते तीन-चार दिनों से महाराष्ट्र में बारिश अपना कहर बरपा रही है। आज भी विदर्भ-मराठवाड़ा में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी मौसम (Maharashtra Today Weather Update) विभाग ने दी है और इसके साथ ही महाराष्ट्र के कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है। आइए जानते है विस्तार से क्या कहता है मौसम विभाग…
आज फिर बेमौसम बारिश
इसके साथ ही आपको बता दें कि देश के कई राज्यों में बेमौसम बारिश ने भारी तबाही मचाई है। इस समय बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हो रही है। महाराष्ट्र में विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ जिले भी मानसून से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। जिससे खेतों में रबी सीजन की फसलों को काफी नुकसान हुआ है।

सम्बंधित ख़बरें
इगतपुरी छात्रावास में सनसनीखेज मामला, 7 नाबालिगों पर छोटे बच्चों के यौन उत्पीड़न का आरोप
Mental Wellness Tips: छोटे-छोटे बदलाव जो देंगे आपको मानसिक सुकून, जानें क्या है डिप्रेशन का 7B फॉर्मूला
खापरखेड़ा-कोराड़ी रोड पर कत्लेआम! पत्नी ने पर्स से निकाला सत्तूर, पति ने सरेराह उतारा प्रेमी को मौत के घाट
क्या Esmail Qaani निकले इजराइली जासूस? खामेनेई की मौत के बाद ईरान के कमांडर शक के घेरे में
किसान परेशान
ऐसे में अब बारिश से बुरी तरह प्रभावित होने के बाद किसान सोच रहे हैं कि बेमौसम बारिश का यह संकट कब दूर होगा। इसी तरह भारतीय मौसम विभाग ने बारिश को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। जिसमें कहा गया है कि आज फिर तेज हवा और तूफान के साथ बेमौसम बारिश हो सकती है।
देश के इन हिस्सों में बारिश
बता दें कि आज से अगले तीन से चार दिनों तक छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में तूफानी हवाओं के साथ ओले गिरने की भी आशंका है। मध्य भारत और पूर्वी भारत में बारिश का अलर्ट बढ़ सकता है।
[blurb content=””]
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
वहीं, मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक महाराष्ट्र पर बेमौसम संकट जारी रहेगा और विदर्भ और मराठवाड़ा में ओलावृष्टि हो सकती है। विदर्भ के भंडारा, गोंदिया, नागपुर, वर्धा जिलों में आज ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है और इन जिलों को ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। मराठवाड़ा के कुछ जिलों में भी बारिश की चेतावनी दी गई है।
यहां मौसम शुष्क
वहीं, मुंबई पुणे में तापमान थोड़ा कम होने और रातें ठंडी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि विदर्भ को छोड़कर राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। ऐसे में आज फिर से बेमौसम बारिश की अपना कहर बरपाने की संभावना है।
Maharashtra rain alert maharashtra today weather update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इगतपुरी छात्रावास में सनसनीखेज मामला, 7 नाबालिगों पर छोटे बच्चों के यौन उत्पीड़न का आरोप
Mar 06, 2026 | 07:09 AMMental Wellness Tips: छोटे-छोटे बदलाव जो देंगे आपको मानसिक सुकून, जानें क्या है डिप्रेशन का 7B फॉर्मूला
Mar 06, 2026 | 06:58 AMखापरखेड़ा-कोराड़ी रोड पर कत्लेआम! पत्नी ने पर्स से निकाला सत्तूर, पति ने सरेराह उतारा प्रेमी को मौत के घाट
Mar 06, 2026 | 06:56 AMक्या Esmail Qaani निकले इजराइली जासूस? खामेनेई की मौत के बाद ईरान के कमांडर शक के घेरे में
Mar 06, 2026 | 06:55 AMमहाराष्ट्र में किसानों की कर्जमाफी पर बड़ा कदम, प्रवीण परदेशी समिति देगी रिपोर्ट; 30 जून से पहले फैसला संभव
Mar 06, 2026 | 06:53 AMईरान-अमेरिका जंग के बीच भारत को बड़ी राहत, ट्रंप ने दी 30 दिनों तक रूस से तेल खरीदने की छूट
Mar 06, 2026 | 06:49 AMनागपुर फैक्ट्री ब्लास्ट पर विधानसभा में हंगामा, 22 मजदूरों की मौत के बाद कंपनी बंद करने के आदेश
Mar 06, 2026 | 06:42 AMवीडियो गैलरी

Nitish Kumar के बाद कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री, भाजपा के इन तीन नामों की चर्चा तेज
Mar 05, 2026 | 10:09 PM
नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर मनोज झा का बड़ा बयान, बोले- नहीं जाना चाहते CM, दिल्ली से आया फरमान
Mar 05, 2026 | 01:41 PM
सेमीफाइनल में आज इंग्लैंड से लोहा लेने उतरेगा भारत, प्रयागराज में फैंस ने की मेन इन ब्लू के लिए विशेष पूजा
Mar 05, 2026 | 01:22 PM
होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PM
बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM










