Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र : छात्रा के साथ बलात्कार करने के आरोपी प्रोफेसर को औरंगाबाद यूनिवर्सिटी ने किया सस्पेंड

  • By काजल चोपड़े
Updated On: Apr 27, 2023 | 01:45 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

औरंगाबाद: महाराष्ट्र  (Maharashtra) में औरंगाबाद (Aurangabad) के एक विश्वविद्यालय (University) ने अपनी छात्रा के साथ बलात्कार (Rape) करने और उसके माता-पिता को परेशान करने के आरोपों से घिरे एक प्रोफेसर को निलंबित कर दिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बेगमपुरा थाने ने मंगलवार रात को आरोपी प्रोफेसर अशोक बंदगार और उसकी पत्नी के खिलाफ भादंसं की विभिन्न संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उसकी पत्नी को भी प्राथमिकी में नामजद किया गया है क्योंकि उसने शिकायतकर्ता से कथित रूप से कहा था कि उन्हें (उन दोनों को) उससे एक पुत्र चाहिए।

डॉ. बाबासाहब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के एक आदेश के अनुसार, संस्थान के प्रशासन ने बंदगार के खिलाफ कार्रवाई शुरू की और बुधवार को उसे निलंबित कर दिया। आदेश में यह भी कहा गया है कि विश्वविद्यालय ने उसके खिलाफ अलग से जांच कराने का भी फैसला किया है। पुलिस के अनुसार, नाटक विभाग का यह प्रोफेसर 2019 से 2021 के दौरान जब ऑनलाइन कक्षाएं लेता था तभी वह शिकायतकर्ता के संपर्क में आया जो अपने शोधनिबंध की तैयारी कर रही थी।

सम्बंधित ख़बरें

भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने शरद पवार गुट और भाकपा ने मिलाया हाथ, नागपुर में बदला चुनावी मिजाज

Thane: नेतीवली पूर्व में स्टील पिस्टल के साथ 21 वर्षीय युवक हिरासत में, पुलिस ने लिया सख्त कदम

एडवांटेज महाराष्ट्र Expo 2026: शेंद्रा MIDC में उद्योगों का महाकुंभ; पुलिस ने दिए सुरक्षा के आश्वासन

75 करोड़ की दरकार, वरना गर्मी में मचेगा हाहाकार! जर्जर मामा तालाबों ने बढ़ाई गड़चिरोली की चिंता

पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रोफेसर ने उसका विश्वास जीता और उसे औरंगाबाद में अपने घर पर अपने परिवार के साथ रहने के लिए कथित रूप से राजी कर दिया। एक अधिकारी ने पहले बताया था कि फरवरी, 2022 और फरवरी 2023 के दौरान जब शिकायतकर्ता प्रोफेसर के घर पर थी तब उसने कई बार उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया। उन्होंने प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया जब शिकायतकर्ता ने इस अपराध के बारे में बंदगार की पत्नी को बताया तब उसने उससे कहा कि वे दोनों पति-पत्नी उससे एक पुत्र चाहते हैं।

अधिकारी के अनुसार, बीमार पड़ जाने पर शिकायतकर्ता बुलढाणा में अपने घर लौट गयी लेकिन उसके बाद भी प्रोफेसर फोन पर उसे कथित रूप से परेशान करता रहा । अधिकारी के मुताबिक, तब महिला ने इस कथित बलात्कार के बारे में अपने पिता को बताया और फिर वे लोग विश्वविद्यालय की विशाखा समिति के पास पहुंचे। यह समिति कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायतों को देखती है।

अधिकारी ने बताया कि जब प्रोफेसर को तलब किया गया तब उसने शिकायतकर्ता के घर जाकर उसके माता-पिता को धमकाने की चेष्टा की। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने हाल में शिकायतकर्ता को एक पत्र दिया और उससे कहा कि वह पुलिस से संपर्क कर सकती है। तब पीड़ित ने प्रोफेसर के विरूद्ध शिकायत दर्ज करायी जिसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। (एजेंसी)

Maharashtra professor accused of raping student suspended by aurangabad university

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 27, 2023 | 01:45 PM

Topics:  

  • Aurangabad News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.