Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र: ठाणे में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: Apr 10, 2022 | 10:45 AM

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में दो लड़के नदी में तैरते समय डूब गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। भिवंडी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार दोपहर को हुई, जब भिवंडी शहर के धामानकर नाका के छह लड़के वरलादेवी नदी में तैराकी के लिए गए।  अधिकारी के मुताबिक, तैराकी के बाद चार लड़के नदी से बाहर आ गए और जब उन्हें अपने दो साथी नहीं मिले तो उन्होंने स्थानीय पुलिस और भिवंडी निजामपुर नगर निगम की दमकल सेवाओं को इसकी सूचना दी।

अधिकारी के अनुसार, स्थानीय मछुआरे पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और एक लड़के के शव को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने शनिवार रात नदी से एक अन्य लड़के का शव बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि मृतकों में से एक अमन आसिफ चौस (11) है, जो मूल रूप से औरंगाबाद का रहने वाला था और भिवंडी में अपने रिश्तेदारों के पास रहकर पढ़ाई कर रहा था। 

अधिकारियों के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए एक अस्पताल ले जाया गया और बाद में औरंगाबाद में उसके माता-पिता के पास भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि दूसरे मृतक की पहचान अमन अंसारी (12) के रूप में हुई है। पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया है। (एजेंसी)

सम्बंधित ख़बरें

उल्हासनगर मनपा प्रशासन की उदासीनता के कारण, शिक्षा बोर्ड के कर्मचारी 13 वर्षों से मनपा में समायोजन का इंतजार

MBMC में समितियों का गठन भाजपा का दबदबा बरकरार, अब परिवहन समिति पर टिकी निगाहें

दिल्ली जैसी हो जाएगी मुंबई और ठाणे की हवा, जस्टिस अभय ओक की चेतावनी, खतरे में है शहर

मीरा-भाईंदर में प्रॉपर्टी टैक्स में 60% की भारी बढ़ोतरी, मनपा की पहली आमसभा में गरमाई राजनीति

Maharashtra major accident in thane two children die due to drowning in river

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 10, 2022 | 10:45 AM

Topics:  

  • Accident In Thane
  • drowning in river
  • Thane
  • Thane news

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.