Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 15 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मीरा-भाईंदर में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, PSPL से गूंजेगा शहर, लोकल टैलेंट को मिलेगा नेशनल मंच

Mira Bhayandar Cricket Tournament: मीरा-भाईंदर में 24 से 29 अप्रैल 2026 तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस मैदान में प्रताप सरनाईक प्रीमियर लीग (PSPL) का भव्य आयोजन होगा, जिसमें 32 टीमें भाग लेंगी।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Apr 13, 2026 | 06:03 PM

Mira Bhayandar Cricket Tournament (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Mira Bhayandar Sports News: मैदान में उड़ती धूल, दर्शकों की गूंज और बल्ले से निकलते चौके-छक्कों के बीच मीरा- भाईंदर शहर एक ऐतिहासिक क्रिकेट आयोजन का गवाह बनने जा रहा है। महाराष्ट्र राज्य के परिवहन मंत्री एवं धाराशिव जिले के पालक मंत्री प्रताप इंदिराबाई बाबूराव सरनाईक के जन्मदिन के अवसर पर “प्रताप सरनाईक प्रीमियर लीग (पीएसपीएल)” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस मेगा टूर्नामेंट की घोषणा युवा सेना के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्वेश सरनाईक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में की।

उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता 24 अप्रैल से 29 अप्रैल 2026 तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस मैदान, भाईंदर (पश्चिम) में आयोजित होगी, जिसमें देशभर का क्रिकेट जोश देखने को मिलेगा। यह टूर्नामेंट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि क्रिकेट का उत्सव होगा, जिसमें 16 ऑल इंडिया टीमें और 16 ठाणे व मीरा- भाईंदर की लोकल टीमें हिस्सा लेंगी। कुल 32 टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

विजेता टीम को 5 लाख रुपये का इनाम

इनामों की बात करें तो ऑल इंडिया कैटेगरी में विजेता टीम को 21 लाख रुपये, रनर-अप को 11 लाख रुपये, मैन ऑफ द सीरीज़ को एक शानदार फोर-व्हीलर और बेस्ट बैट्समैन, बॉलर व इमर्जिंग प्लेयर को टू-व्हीलर दिए जाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें

शिक्षा विभाग ने जारी किया खेल प्रतियोगिताओं का कैलेंडर, अब खिलाड़ियों का फोटो-वीडियो रिकॉर्ड भी होगा सुरक्षित

उल्हासनगर को मिलेगा 500 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्री और सांसद श्रीकांत शिंदे का बड़ा ऐलान

कशेली डिपो से रफ्तार पकड़ेगी मेट्रो 5, ठाणे, भिवंडी और कल्याण-उल्हासनगर के सफर में बड़ा बदलाव

महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला में बड़ा खुलासा, आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से महज 8 हजार रुपये बिका था प्रश्नपत्र

वहीं लोकल कैटेगरी में विजेता टीम को 5 लाख रुपये, रनर-अप को 3 लाख रुपये, मैन ऑफ द सीरीज़ को टू-व्हीलर और अन्य पुरस्कार विजेताओं को 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। टूर्नामेंट में क्रिकेट के साथ ग्लैमर का भी जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा, जहां इंटरनेशनल स्तर के पूर्व क्रिकेटर और बॉलीवुड व मराठी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़े: धीमी रफ्तार से सड़क निर्माण, मुकुटबन बाजार धूल के आगोश में आया

प्रेसिडेंट कप

इस मौके पर पूर्वेश सरनाईक ने कहा कि सांसद श्रीकांत शिंदे के मार्गदर्शन में आयोजित ‘प्रेसिडेंट कप’ की सफलता के बाद अब पीएसपीएल के जरिए स्थानीय खिलाड़ियों को सीधे नेशनल प्लेटफॉर्म देना उनका लक्ष्य है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह टूर्नामेंट मीरा- भाईंदर के स्पोर्ट्स कल्चर को नई ऊंचाई देगा, जहां रोमांचक मुकाबले होंगे, नए रिकॉर्ड बनेंगे और खिलाड़ियों को अपना हुनर दिखाने का बेहतरीन अवसर मिलेगा।

Mira bhayandar pspl cricket tournament pratap sarnaik premier league 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 13, 2026 | 06:03 PM

Topics:  

  • Pratap Sarnaik
  • Sports
  • Thane News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.